{"_id":"593edf0b1126f4a4628b45d0","slug":"71497292555-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुराल वालों ने किया पत्नी का अपहरण, तहरीर दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ससुराल वालों ने किया पत्नी का अपहरण, तहरीर दी
Updated Tue, 13 Jun 2017 03:03 AM IST
विज्ञापन
पत्नी के अपहरण की दी तहरीर
ऊंचाहार (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपने ससुर व ससुरालीजनों पर पत्नी के अपहरण करने का आरोप लगाया है। सोमवार को पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। दयालपुर गांव निवासी सोनू कुमार ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि उसने एक लड़की से प्रेम विवाह किया था। दोनों अपने घर में रह रहे थे। इस बीच लड़की के रिश्तेदार उसके पास गए और घर में समारोह के बहाने उसकी पत्नी को ले गए। तब से उसकी पत्नी लापता है। उसका आरोप है कि पत्नी के पिता और उनके रिश्तेदारों ने उसका अपहृत कर रखा है। पुलिस जांच कर रही है।