{"_id":"579a51e74f1c1bec6a21f1f2","slug":"69-plots-will-be-allocated","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण हटवाने के बाद मिले 69 भूखंडों का होगा आवंटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण हटवाने के बाद मिले 69 भूखंडों का होगा आवंटन
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
Updated Fri, 29 Jul 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
प्लॉट
- फोटो : getty images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के रतापुर निकट बन रही एकता विहार आवासीय कॉलोनी में अतिक्रमण और विवादों को सुलटाने के बाद खाली कराए गए 69 भूखंडों का जल्द आवंटन किया जाएगा। इसको लेकर आडीए वीसी ओपी राय ने चिह्नित भूखंडों के आवंटन प्रक्रिया जल्द शुरू करने के निर्देश दिए है।
इससे लोगों को हाईवे के किनारे प्लॉट मिल सकेंगे। इसमें 60 प्लॉट आवासीय, तो नौ प्लॉट व्यावसायिक हैं। रायबरेली विकास प्राधिकरण (आरडीए) की ओर से रतापुर के निकट लखनऊ-इलाहाबाद से सटी एकता विहार आवासीय कॉलोनी बनाई जा रही है।
आरडीए की ओर से कॉलोनी की आवंटित भूमि के कुछ हिस्सों पर आसपास के लोगों ने कब्जा कर रखा था। इतना ही नहीं उक्त भूमि को अपने में मिलाने के लिए बाउड्रीवॉल तो किसी ने मकान तक बनवा रखा है। तहसील कर्मियों से पैमाइश कराने के बाद आरडीए अफसरों ने कड़ा रुख अख्तियार किया।
विज्ञापन
कई अतिक्रमण ढहवा दिए। वहीं कुछ विवादों का निस्तारण किया। इससे आरडीए को अपनी जमीन पर कब्जा मिल गया। वहीं अब इन भूखंडों के आवंटन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। इससे नागरिकों को नए भूखंड मिल सकेंगे।
एक्सईएन आरडीए एसके सिन्हा का कहना ह कि प्लॉटों के आवंटन की प्रक्रिया जल्द शुरू कर दी जाएगी। उच्च अधिकारियाें से वार्ता के बाद स्पष्ट हो सकेगा कि आवंटन लाटरी से होगा या फिर नीलामी प्रक्रिया होगी। प्लॉट चिह्नित हो चुके हैं। अभी कुछ और कब्जे हैं, जिन्हें जल्द हटवा दिया जाएगा।