फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   6,678 children overcame malnutrition in three months.

Raebareli News: तीन माह में 6678 बच्चों ने कुपोषण को दी मात

Wed, 07 Oct 2026 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Wed, 07 Oct 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
6,678 children overcame malnutrition in three months.
रायबरेली। जिले में संभव अभियान को बड़ी सफलता मिली है। बेहतर क्रियान्वयन के कारण महज तीन माह में 6678 बच्चों ने कुपोषण को मात दी है। इसमें 515 अतिकुपोषित व 6263 कुपोषित बच्चों को स्वस्थ किया गया। इस दौरान गंभीर रूप से बीमार 67 बच्चों को एनआरसी में भर्ती करके इलाज कराया गया।
विज्ञापन

बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से डीएम सरनीत कौर ब्रोका के निर्देशन में पिछले जुलाई माह से जिले में संभव अभियान शुरू हुआ था। अभियान में 515 अतिकुपोषित और 6263 कुपोषित बच्चों को कुपोषण से बाहर लगाकर स्वस्थ बनाने का लक्ष्य रखा गया। आंगनबाड़ी केंद्रों पर कार्यक्रम आयोजित करके बच्चों की सेहत जांची गई। बच्चों को अतिरिक्त पोषाहार देने के साथ ही समय समय पर कुपोषित बच्चों के घर पहुंचकर उनके स्वास्थ्य पर नजर रखी गई।
विज्ञापन

जिला कार्यक्रम अधिकारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि यह अभियान पूरी तरह सफल रहा है। अभियान के दौरान शत प्रतिशत बच्चों को सेहतमंद बनाया गया है। अभियान बीती 30 सितंबर को पूरा हो गया। अभियान का उद्देश्य बच्चों को बेहतर स्वास्थ्य और पोषण प्रदान करना था। उन्होंने बताया कि जिले को 515 अतिकुपोषित और 6263 कुपोषित बच्चों को सेहतमंद बनाने का लक्ष्य मिला था। पूरी टीम ने बेहतर काम करके लक्ष्य को पूरा करने का काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

100 और बच्चे चिह्नित, पोषण किट का वितरण शुरू
जिले में संभव अभियान के पूरा होने के बाद 100 और कुपोषित बच्चों को चिह्नित किया गया है। इन बच्चों में पोषण किट का वितरण शुरू किया गया है। सीडीपीओ हरचंदपुर संजय सिंह ने बताया कि ब्लॉक के पांच बच्चों में पोषण किट का वितरण किया गया। इसके अलावा राही ब्लॉक सभागार में भी सोमवार को किट का वितरण किया गया। एक माह में इन बच्चों को सेहतमंद बनाने का प्रयास शुरू किया गया है। सभी सीडीपीओ को अपने-अपने ब्लॉकों में कुपोषित बच्चों को स्वस्थ बनाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed