फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   66 trainee teachers rejected the job, the document back

66 प्रशिक्षु शिक्षकों ने ठुकराई नौकरी, वापस किए दस्तावेज

Fri, 18 Sep 2015 11:36 PM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 18 Sep 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा विभाग में प्रशिक्षु शिक्षक बनने के बाद शुक्रवार को 66 लोगों ने अपने शैक्षिक प्रमाणपत्रों को वापस ले लिया है। इन लोगों ने प्रशिक्षु शिक्षक की नौकरी छोड़ने के संबंध में शपथपत्र भी विभाग को सौंप दिया है।
विज्ञापन


प्रशिक्षु शिक्षक जूनियर स्कूलों में विज्ञान और गणित विषय के शिक्षकों की हो रही भर्ती प्रक्रिया में शामिल होंगे। 19 सितंबर को काउंसलिंग के बाद इन शिक्षकों को 21 सितंबर को नियुक्तिपत्र भी दिया जाएगा।
विज्ञापन


जुलाई 2014 से विज्ञान और गणित के 436 पदों  को भरने के लिए प्रक्रिया चल रही है। सात बार काउंसलिंग होने के बाद हाईकोर्ट ने प्रक्रिया पर रोक लगा दी थी। इससे अभ्यर्थियों को काउंसलिंग के बाद भी नौकरी नहीं मिल सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तमाम अभ्यर्थियों ने अपना चयन प्रशिक्षु शिक्षक के पदों पर करवा लिया था। छह-छह महीने से नौकरी भी कर रहे हैं। अब शासन ने 21 सितंबर तक पूर्व माध्यमिक स्कूलों में विज्ञान व गणित शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया को पूरी करके उन्हें नियुक्ति पत्र देने के आदेश दिए हैं।

यह आदेश आने के बाद प्रशिक्षु शिक्षकों ने अपना डाक्यूमेंट वापस लेने का काम शुरू कर दिया है। शुक्रवार को पहले दिन 66 प्रशिक्षु शिक्षकों ने शपथपत्र देकर अपने दस्तावेज वापस ले लिए हैं।


शनिवार को यह संख्या और बढ़ सकती है। डाक्यूमेंट लेने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग में सुबह से ही प्रशिक्षु शिक्षकों की भीड़ लगी रही।

बीएसए रामसागर पति त्रिपाठी ने बताया कि प्रक्रिया को पूरा कराकर 21 सितंबर को सभी को नियुक्तिपत्र जारी किया जाएगा। जो प्रशिक्षु शिक्षक डाक्यूमेंट वापस ले रहे हैं, उनसे शपथपत्र लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed