फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   65 couples took vows to live and die together

65 जोड़ों ने साथ जीने-मरने की कसमें खाईं

Fri, 06 Aug 2021 11:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
65 couples took vows to live and die together
तिलोई (रायबरेली)। अमेठी जिले के तिलोई ब्लॉक मुख्यालय पर शुक्रवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में 65 जोड़ों ने साथ जीने-मरने की कसमें खाईं। इस मौके पर 60 जोड़ों का विवाह हिंदू रीति-रिवाज से कराया गया जबकि पांच मुस्लिम जोड़ों का निकाह कराया गया। सात फेरे लेने के बाद उपहार देकर जोड़ों को विदा किया गया।
विज्ञापन

शादी समारोह में तिलोई ब्लॉक के 20, सिंहपुर ब्लॉक के 30 व बहादुरपुर ब्लॉक के 15 जोड़ों का ब्याह कराया गया। मुख्य अतिथि तिलोई विधायक मंयकेश्वर शरण सिंह ने सभी को आशीर्वाद दिया। नवविवाहित जोड़ो को उपहार में चांदी के जेवर, 51 बर्तनों का सेट, सूटकेस आदि समान भेंट किया।
विज्ञापन

समारोह में साठ जोड़ों की शादी हिंदू रीति-रिवाज से व पांच जोड़ों की शादी मुस्लिम रीति-रिवाज से कराई गई। इस दौरान अमेठी के जिला समाज अधिकारी राजेश कुमार शर्मा, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि कृष्ण कुमार सिंह, प्रधान संघ अध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी, खंड विकास अधिकारी शरद चंद्र श्रीवास्तव, विजय शर्मा, मो. अशरफ व अर्जुन सिंह भदौरिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed