{"_id":"5cb4d2b6bdec224e4c2048c8","slug":"61555354294-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन पीठासीन अधिकारियों पर होगी एफआईआर, सीडीओ गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन पीठासीन अधिकारियों पर होगी एफआईआर, सीडीओ गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव में मतदान कराने के लिए फिरोज गांधी कॉलेज स्थित इंदिरा गांधी सभागार में सोमवार को तीसरे दिन तीन पीठासीन अधिकारी प्रशिक्षण लेने नहीं पहुंचे। मामले में सीडीओ ने गंभीर रुख अपनाते हुए लीड बैंक मैनेजर और जल निगम के अधिशासी अभियंता को पत्र भेजकर मामले में लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 134 के तहत केस दर्ज कराकर जवाब देने के आदेश दिए हैं।
सीडीओ राकेश कुमार ने कहा कि पीठासीन अधिकारी व प्रथम मतदान अधिकारी अच्छे तरीके से प्रशिक्षण प्राप्त कर लें। यदि कोई बात समझ में न आए तो उसके बारे में दोबारा जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
कहा कि जब तक पूरी तरह से जानकारी नहीं होगी, अच्छे तरीके से मतदान कराना संभव नहीं होगा, इसलिए कर्मचारी ईमानदारी से प्रशिक्षण प्राप्त करें। मास्टर ट्रेनरों ने ईवीएम, वीवीपैट आदि क्रमांक भली-भांति देखकर मिलान करके ही बूथों पर जाने की जानकारी दी।
विज्ञापन
मतदान के दौरान पीठासीन अधिकारी व मतदान अधिकारियों को मतपत्र लेखा तथा पीठासीन अधिकारियों को डायरी भी तैयार करना होगा। बूथों पर जाने से पहले पीठासीन अधिकारी यह देख लें कि निर्वाचन में प्रयुक्त होने वाली विभिन्न निर्वाचन सामग्री उन्हें प्राप्त हो गई है या नहीं।
यदि कुछ सामग्री नहीं मिली है तो उसे काउंटर से प्राप्त कर लें। सोमवार को प्रशिक्षण में यूको बैंक सलोन के सहायक प्रबंधक राम प्रवेश चौधरी, जल निगम के लिपिक सुरेंद्र कुमार वर्मा व देवेंद्र कुमार सिंह शामिल नहीं हुए।
मामले में सीडीओ ने लीड बैंक प्रबंधक व जल निगम के अधिशासी अभियंता को पत्र भेजकर कार्रवाई के आदेश दिए हैं। सीडीओ राकेश कुमार ने बताया कि तीन पीठासीन अधिकारी 16 अप्रैल के प्रशिक्षण में शामिल नहीं होंगे तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।