{"_id":"5c7c247cbdec2273724c5ef2","slug":"61551639676-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिरों में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, निकलेगी शिव बारात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिरों में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, निकलेगी शिव बारात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। महाशिवरात्रि के लिए सभी शिव मंदिरों में तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। शिव मंदिरों में सोमवार भोर से ही आस्था का सैलाब उमड़ेगा।
शहर के जगमोहनेश्वर मंदिर और पहलवान वीरबाबा मंदिर में भव्य सजावट की गई है। यहां पर शिव-पार्वती विवाह होगा। शहर में निकलने वाले दो शिव बारातों के स्वागत में जहां विभिन्न प्रकार के व्यंजनों के स्टाल लगेंगे।
वहीं जोरदार स्वागत की भी तैयारी की जा रही है। नगर भोज में भी श्रद्धालुओं को कई प्रकार के व्यंजन छकने को मिलेंगे। शिव मंदिरों में भोले बाबा के दर्शन करने और जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी। इसीलिए मंदिरों के आसपास सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए जा रहे हैं।
वहीं मंदिर के आसपास फल व फूल की दुकानें भी सज गईं हैं। कई मंदिरों को बिजली की झालरों व फूलों से सजाया गया है। यहां भोर से देर रात तक भक्तों का सैलाब उमड़ेगा।
विज्ञापन
जगमोहनेश्वर मंदिर में महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। व्यवस्थापक हर्षेंद्र सिंह और राघव मुरारका ने बताया कि महाशिवरात्रि का पर्व चार मार्च को मनेगा।
इस मौके पर शोभायात्रा में भक्तिमय झांकियां प्रस्तुत होंगी। बारात एक बजे राजकीय इंटर कॉलेज से निकलेगी। दूसरी बारात पहवान वीर बाबा मंदिर में शिव-पार्वती ब्याह के लिए राजकीय कॉलोनी से निकलेगी।
इसके अलावा जिले के अन्य शिव मंदिरों में भी महाशिवरात्रि को लेकर पूजा अर्चना और जलाभिषेेक होगा। शिव मंदिरों को सजाया गया है। जिले में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं, जिससे श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।