फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   पाकिस्तान के आतंकी कैंप पर बमबारी से हर तरफ मना जश्न

पाकिस्तान के आतंकी कैंप पर बमबारी से हर तरफ मना जश्न

Wed, 27 Feb 2019 01:35 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Feb 2019 01:35 AM IST
विज्ञापन
पाकिस्तान के आतंकी कैंप पर बमबारी से हर तरफ मना जश्न
रायबरेली। पाकिस्तान के आतंकी कैंप पर बमबारी से मंगलवार को जिले में हर तरफ जश्न का माहौल दिखा। लोग सड़कों पर उतर आए और पटाखा दगाकर खुशी का इजहार किया। इस दौरान शहीद अमर रहें और हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे गूंजे। क्या बड़े क्या छोटे, सब इस खुशी के मौके पर चहकते नजर आए। पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। लोगों ने कहा कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान में घुसकर अपनी ताकत दिखाई है। साथ ही पीएम नरेंद्र मोदी ने अब अपना 56 इंच का सीना दिखा दिया है।
विज्ञापन



सुबह टीवी पर जैसे ही लोगों ने पाकिस्तान के आतंकी कैंप पर बमबारी की खबर देखी, उनकी खुशी का दौर शुरू हो गया। देखते ही देखते लोग सड़कों पर उतर आए और एक-दूसरे से खुशी का इजहार करने लगे। पटाखे छुड़ाये और मिठाई बांठी। शहीद अमर रहें, हिंदुस्तान जिंदाबाद और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। शहर से लेकर देहात क्षेत्रों में जश्न का माहौल दिखा।
विज्ञापन



जवाहर विहार कॉलोनी स्थित दुर्गा इंटरमीडिएट कॉलेज में छात्र-छात्राओं व अध्यापकों ने पाकिस्तान पर की गई कार्रवाई पर पटाखे दगाकर व एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। विद्यालय के बच्चों ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर अमर शहीदों का बलिदान याद रखेगा हिंदुस्तान का जयकारा लगाकर शहीदों को याद किया। इस मौके पर प्रधानाचार्या वंदना सिंह, जयचंद अवस्थी, अजय सिंह, कृष्ण कुमार वर्मा मौजूद रही। रेलवे स्टेशन पर भी लोगों ने खुशी जताई और मिठाई बांटी।
विज्ञापन
विज्ञापन



अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल रायबरेली एवं वैश्य समाज रायबरेली की ओर से हिंदुस्तान की ओर से की गई एयर स्ट्राइक पर खुशी जताई गई। सभी ने डिग्री कॉलेज चौराहा स्थित शहीद चौक पर आतिशबाजी की और खुशी मनाई। इस मौके पर अतुल गुप्ता, महेंद्र अग्रवाल, प्रेम नाथ गुप्ता, डॉ. संजय रस्तोगी, प्रेम सिंह, हरिश्चंद्र जायसवाल, राजेश अग्रवाल आदि मौजूद रहे।


महराजगंज कस्बे में भी लोगों ने एकत्र होकर खुशी जताई और मिठाई बांटी। कहा कि पाकिस्तान को सबक सिखाना बहुत जरूरी है। इस मौैके पर विधायक रामनरेश रावत, राजाऋराम त्यागी, सत्येंद्र प्रताप सिंह, अनुज मौर्य, पीयूष आदि मौजूद रहे। जायस में भी एयर स्ट्राइक से क्षेत्र के लोगों में उत्साह दिखा। रामसेवक वर्मा के नेतृत्व में जुलूस निकाला गया, जिसमें भारत माता की जय, भारतीय सेना की जय के नारे लगाये गए।



जुलूस ने संपूर्ण नवीन मंडी का भ्रमण किया गया। फुरसतगंज प्रतिनिधि के मुताबिक पूरे भावा गांव स्थित कलावती मेमोरियल पब्लिक स्कूल के बच्चों ने पुलवामा में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए पाकिस्तान पर की गई एयर स्ट्राइक पर खुशी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed