{"_id":"5c5c7e01bdec225eb27aa720","slug":"61549565441-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रवेश पत्र देने के नाम पर उगाही, जमकर नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रवेश पत्र देने के नाम पर उगाही, जमकर नारेबाजी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिलोई (रायबरेली)। बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो चुकी हैं, लेकिन क्षेत्र के एक विद्यालय के परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र नहीं मिल सके हैं।
आरोप है कि प्रवेश पत्र के नाम पर अवैध उगाही की जा रही है, जिसका बच्चों ने विरोध किया है। गुरुवार को जब परीक्षार्थी प्रवेश पत्र लेने स्कूल पहुंचे तो ताला लटकता देखा, जिस पर परीक्षार्थियों ने नारेबाजी की। इस मामले की शिकायत अधिकारियों से भी की गई, लेकिन कोई हल नहीं निकला।
यह मामला अमेठी जिले के तिलोई विकास क्षेत्र की ग्राम पंचायत सेमरौता स्थित राजकीय हाईस्कूल का है, जहां 89 बच्चों को महज इसलिए प्रवेश पत्र नहीं दिए गए, क्योंकि इन बच्चों ने अवैध रूप से मांगी गई धनराशि नहीं दी।
इसीलिए प्रवेश के लिए छात्र-छात्राओं को तीन दिन से दौड़ाया जा रहा है। रिमझिम बारिश के बीच भीगते हुए बच्चे फिर विद्यालय पहुंचे तो वहां पर ताला लटका देखा, जिससे बच्चों ने नारेबाजी शुरू कर दी।
विज्ञापन
हाईस्कूल की छात्रा शबाना, रेखा, रीतू, अंजली वर्मा, संजू, शांति, पूनम, छात्र गौरव विश्वकर्मा, सचिन, अविनाश शुक्ला, मंसूर आलम, नसीम, सुशील, चंदन आदि ने बताया कि प्रवेश पत्र के लिए 200 रुपये की डिमांड की जा रही थी। पैसा न देने पर उन्हें प्रवेश पत्र नहीं दिए गए।
प्रवेश पत्र देने के लिए आज बुलाया गया तो विद्यालय में ताला लगा मिला। अभिवावकों ने एसडीएम एवं डीआईओएस से फोन पर मामले की शिकायत भी की, लेकिन कोई हल नहीं निकला।
अमेठी के जिला विद्यालय निरीक्षक नंदलाल गुप्ता का कहना है कि परीक्षा 12 फरवरी से शुरू होगी, इसलिए उसके पहले प्रवेश पत्र दिला दिए जाएंगे।