{"_id":"5bb6641a867a5529440ea534","slug":"61538679834-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे ट्रैक पर गला कटा मिला युवक का शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे ट्रैक पर गला कटा मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
Updated Fri, 05 Oct 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
जायस (रायबरेली)। नसीराबाद में गुरुवार सुबह रेल ट्रैक पर एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सिर धड़ से अलग था। यह देख लोग दंग रह गए।
इलाकाई लोग युवक की हत्या कर शव ट्रैक पर फेंके जाने की आशंका जता रहे हैं। परिवारीजन घटना की बाबत अभी कुछ नहीं बोल रहे हैं। युवक दो दिन से लापता था।
रायबरेली-प्रतापगढ़ रेलखंड पर मोजमगंज के पास रेल ट्रैक पर पेट्रोल मैन मनोज कुमार व गैंगमैन तेगबहादुर ने पेट्रोलिंग के दौरान ट्रैक के बीचों-बीच एक युवक की लाश पड़ी देखी।
इसकी जानकारी स्टेशन अधीक्षक जायस आरके सिंह को दी। रेल ट्रैक से शव को हटाकर पटरी के किनारे कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही स्टेशन मास्टर ने इसकी सूचना संबंधित थाना नसीराबाद को दी।
शव की पहचान इंसाफ हुसैन (24) के रूप में हुई, जो अमेठी जिले के गौरीगंज थाना क्षेत्र के कोनिया मजरे एेंधी बाबूगंज का रहने वाला बताया गया।
बेटे की मौत की सूचना पर पिता बाबू खां समेत अन्य परिवारीजन घटनास्थल पर पहुंचे। मृतक के पिता बाबू खां ने बताया कि उसका बेटा इंसाफ दो दिन पहले घर से अचानक लापता हो गया था।
विज्ञापन
खोजबीन के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल पाया था। पता नहीं रेल ट्रैक तक वह कैसे पहुंच गया। युवक की मौत से मां सबीरा, छोटी बहन रेशमा के आंसू नहीं थम रहे हैं।
नसीराबाद थानाध्यक्ष राकेश सिंह ने बताया कि युवक मानसिक रूप से बीमार था, जिसका लखनऊ में इलाज चल रहा था। खास बात यह है कि युवक के कपड़े रेल ट्रैक के बाहर रखे थे।
पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया ट्रेन से कटकर युवक की मौत की बात सामने आ रही है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत सही वजह सामने आएगी।