{"_id":"5b47a26f4f1c1b9d468b62ff","slug":"61531421295-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से एसजेएस स्कूल में पुलिस की पाठशाला आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से एसजेएस स्कूल में पुलिस की पाठशाला आज
Updated Fri, 13 Jul 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसजेएस स्कूल में पुलिस की पाठशाला आज
रायबरेली। कचहरी रोड स्थित एसजेएस पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को ‘अमर उजाला’ फाउंडेशन की ओर से पुलिस की पाठशाला का आयोजन होगा।
मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह सुबह 7.30 बजे दीप प्रज्ज्वलित कर पाठशाला का शुभारंभ करेंगी। विशिष्ट अतिथि के रूप में स्कूल के प्रबंध निदेशक रमेश बहादुर सिंह और प्रधानाचार्य बीना तिवारी मौजूद रहेंगी।
सीओ सदर शेषमणि उपाध्याय के साथ-साथ ट्रैफिक अनिल सिंह भी समारोह में ट्रैफिक नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करेंगे।
एसजेेएस पब्लिक स्कूल में होने वाली पुलिस की पाठशाला में छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी देकर उन्हें जागरूक किया जाएगा।
इसमें सैकड़ों की तादाद में छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। एसपी सुजाता सिंह सभी को ट्रैफिक नियमों से रूबरू कराएंगी और उन्हें बताएंगी कि यातायात नियमों का पालन करके सड़क हादसे से बचा जा सकता है।
पुलिस की पाठशाला की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। खास बात ये है कि छात्र-छात्राएं न सिर्फ यातायात के प्रति जानकारी कर सकेंगे, बल्कि अफसरों से सवाल-जवाब भी करेंगे।