फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   नगर निकाय चुनाव

नगर निकाय चुनाव

Thu, 02 Nov 2017 02:30 AM IST
Updated Thu, 02 Nov 2017 02:30 AM IST
विज्ञापन
नगर निकाय चुनाव
75 पेट्रोल पंप मालिकों को नोटिस
विज्ञापन

रायबरेली। नगर निकाय चुनाव में डीजल और पेट्रोल की उपलब्ध के लिए आपूर्ति विभाग ने 75 पेट्रोल पंप मालिकों को नोटिस जारी करके पर्याप्त मात्रा में ईधन हर समय उपलब्ध रखने के आदेश दिए हैं। पेट्रोल पंप मालिकों को दो हजार लीटर पेट्रोल व पांच हजार लीटर डीजल रिजर्व में रखने के आदेश दिए गए हैं। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के आदेश दिए हैं।
नगर निकाय चुनाव में डीजल और पेट्रोल की व्यवस्था कराने की जिम्मेदारी जिला आपूर्ति अधिकारी को दी गई है। चुनाव कार्य में लगे अधिकारियों की गाड़ियों में ईधन के साथ ही मतदान कर्मियों को बूथों तक पहुंचाने के लिए लगने वाले वाहनों में भी ईधन की व्यवस्था कराई जाएगी। आयोग के निर्देश पर जिला आपूर्ति अधिकारी ने जिले के सभी 75 पेट्रोल पंप मालिकों को नोटिस देकर रिजर्व में पर्याप्त मात्रा में पेट्रोल डीजल उपलब्ध रखने के आदेश दिए हैं। पेट्रोल पंप मालिकों को दो हजार लीटर पेट्रोल व पांच हजार लीटर डीजल रिजर्व में रखने के आदेश दिए गए हैं। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन


कार्तिकी पूर्णिमा के केरोसीन में कटौती, 34 सौ लीटर दिया
कार्तिकी पूर्णिमा पर डलमऊ और ऊंचाहार के गोकना में लगने वाले मेले में इस पर कम केरोसीन देेने का निर्णय लिया गया है। पिछले साल मेले के लिए सात हजार लीटर केरोसीन दिया गया है लेकिन इस बार भारी कटौती करते हुए मात्र 34 सौ लीटर केरोसीन ही दिया गया है। इसमें तीन हजार लीटर केरोसीन डलमऊ को और चार सौ लीटर केरोसीन ऊंचाहार को दिया गया है। केरोसीन की कालाबाजारी को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर निकाय चुनाव को देखते हुए पेट्रोल पंप मालिकों को पत्र जारी करके पेट्रोल और डीजल की व्यवस्था करने के आदेश दिए गए हैं। चुनाव में ईधन की कमी नहीं होने दी जाएगी। ईधन की व्यवस्था के लिए पांच अधिकारियों को भी नामित कर दिया गया है।- केएन सिंह, डीएसओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed