{"_id":"597101b84f1c1b14238b481e","slug":"61500578232-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी, 40 गांवों की बती गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी, 40 गांवों की बती गुल
Updated Fri, 21 Jul 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी, 40 गांवों की बत्ती गुल
अमावां (रायबरेली)। बिजली की समस्या से जूझ रहे उपभोक्ताओं को निजात नहीं मिल पा रही है। बुधवार को सिधौना विद्युत उपकेंद्र के पांच एमबीए ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी आ जाने से करीब 40 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इससे 50 हजार आबादी को बिजली की समस्या से जूझना पड़ रहा है। अभियंता उपकेंद्र में लगे दूसरे ट्रांसफार्मर से जोड़कर आपूर्ति बहाल करने का प्रयास कर रहे हैं।
विद्युत उपकेंद्र सिधौना में पांच-पांच एमबीए के दो ट्रांसफार्मर लगे हैं। बुधवार को एक पांच एमबीए के ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी आ गई। इससे बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इस उपकेंद्र से करीब 40 गांवों को बिजली की आपूर्ति होती है। बिजली समस्या से जूझ रहे उपभोक्ताओं में जबरदस्त नाराजगी है। उनका कहना है कि पावर कॉर्पोरेशन के पास पर्याप्त संसाधन नहीं होने से लोगों को भरपूर बिजली नहीं मिल रही है। दो दिन से बेतहाशा कटौती से लोग परेशान हैं। अब पूरी तरह से बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
ट्रांसफार्मर खराब होने की जानकारी होने पर पावर कॉर्पोरेशन के अभियंता मौके पर पहुंचे। पहले तो किसी तरह ट्रांसफार्मर को चलाने का प्रयास किया, लेकिन ट्रांसफार्मर नहीं चला। अवर अभियंता सीताराम ने बताया कि ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी आने से बार-बार फ्यूज उड़ जाते हैं। इसलिए दूसरे पांच एमबीए ट्रांसफार्मर से चांदपुर, लोधवामऊ, रसेहता और अमवां फीडरों को जोड़कर चलाने का प्रयास किया जा रहा है। ट्रांसफार्मर की खराब होने की जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी गई है।
विज्ञापन
कभी पैनल तो कभी ट्रांसफार्मर रहता खराब
पूरे पतुरिया के अयोध्या प्रसाद, मुराइन की तकिया के सुरजदीन, सिधौना के बुद्धू, पूरे मोटा के रामसनेही ने बताया कि सिधोना उपकेंद्र में कभी पैनल तो कभी ट्रांसफार्मर खराब रहता है। इससे उपभोक्ताओं को भरपूर बिजली नहीं मिल रही है। बिजली नहीं मिलने से फसल सूख रही हैं। लोगों का कहना है कि पावर कॉर्पोरेशन के पास पर्याप्त संसाधन नहीं है। इससे उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।