{"_id":"595e8ccc4f1c1b617b8b46de","slug":"61499368652-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करके
Updated Fri, 07 Jul 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर बंदियों से करें मुलाकात
रायबरेली। जेल में बंद बंदियोें से अब मुलाकात करने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इसकी बकायदा सूचना मैसेज के जरिए लोगों के मोबाइल पर पहुंचेगी। डीआईजी जेल बीके जैन ने गुरुवार को अचानक जिला कारागार को निरीक्षण किया और यहां पर शुरू होने वाली इस नई सुविधा की जानकारी दी। उन्होंने दो टूक कहा कि जेल की सुरक्षा व्यवस्था में किसी तरह की कोताही न बरती जाए। जेल आने-जाने वाले लोगों पर पैनी नजर रखी जाए। बंदियों को बेहतर भोजन उपलब्ध कराया जाए।
डीआईजी बीके जैन बृहस्पतिवार दोपहर अचानक जिला कारागार पहुंचे तो जेल अफसरों व कर्मियों में हड़कंप मच गया। डीआईजी ने समस्त बैरकों का जायजा लिया। वहां पर बंद बंदियों से जेल में मिल रही सुविधाओं के बारे में जाना। भोजन गुणवत्तापूर्ण मिलता है कि नहीं, इस पर बंदियों का जवाब था कि मिलता है। उन्होंने साफ-सफाई व्यवस्था को देखा। खासकर उन्होंने जेल की सुरक्षा व्यवस्था परखी। बातचीत में डीआईजी ने बताया कि निरीक्षण के दौरान जेल के अंदर ठीकठाक मिला है। सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। डीआईजी ने कहा कि अभी तक पर्ची के जरिए लोगों की बंदियों से मुलाकात कराई जाती है। अब ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर लोग जेल में बंद बंदियों से मुलाकात कर सकते हैं। इस मौके पर जेल अधीक्षक प्रमोद शुक्ला, जेलर हरीश कुमार मौजूद रहे।
इस तरह ऑनलाइन करना होगा रजिस्ट्रेशन
जेल अधीक्षक प्रमोद शुक्ला के मुताबिक गूगल पेज पर एनपीआईपी पर सर्च करें। फिर न्यू विजिट रजिस्ट्रेशन का चयन करें और अपनी जानकारी जैसे नाम, पिता का नाम, पता, उम्र, रिश्ता और आधार कार्ड और मोबाइल नंबर विजिट डिटेलस में अंकित करें। टू मीट ऑप्शन के अंतर्गत आप बंदी की जानकारी अंकित करें, जैसे राज्य का चयन, जेल का चयन, मिलने की तिथि, बंदी का नाम व पिता का नाम, आयु अंकित करें। विजिट डीटेलस और टू मीट डिटेलस भरने के बाद नीचे दिए हुए शब्दों को अंकित कर समिट का चयन करें। इसके बाद मोबाइल नंबर पर मैसेज आएगा और यह प्रक्रिया पूर्ण हो जाएगी। इसके बाद तय तिथि पर आप जेल जाकर बंदी से मिल सकेंगे।