{"_id":"5942d7424f1c1bae168b48c9","slug":"61497552706-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटेदार की मौत के बाद उठाया गया दो माह का राशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटेदार की मौत के बाद उठाया गया दो माह का राशन
Updated Fri, 16 Jun 2017 03:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटेदार की मौत के बाद उठाया गया दो माह का अनाज
ग्राम प्रधान की शिकायत पर कोटे को किया गया निलंबित
अमर उजाला ब्यूरो
परशदेपुर (रायबरेली)। छतोह ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम सभा सिसनी भुवालपुर की कोटेदार की मौत के दो महीने तक अनाज का उठान किया गया, लेकिन उसे कार्डधारकों में वितरित नहीं किया गया। ग्रामीणों की शिकायत पर आपूर्ति निरीक्षक ने कोटे की दुकान को निलंबित कर दिया गया है।
सिसनी भुवालपुर ग्राम प्रधान रामप्रसाद आदि ने डीएम से शिकायत की थी कि ग्राम सभा की कोटे की दुकान की गरीबुन्निशा के नाम आवंटित थी, जबकि राशन का वितरण नसीराबाद कस्बे का मो हारून करता था। ग्राम प्रधान ने बताया कि हारून राशन का वितरण गांव के बजाय नसीराबाद कस्बे में करता है, जो गांव से 10 किलोमीटर दूर है। 3 मार्च को कोटेदार गरीबुन्निशा की मृत्यु हो गई थी। कोटेदार की मौत होने के बावजूद अनाज का उठान किया जा रहा था, जबकि वितरण नहीं किया। आपूर्ति निरीक्षक सलोन सुखदेव सिंह ने बताया की मौत की जानकारी न होने से उठान हुआ है, लेकिन जैसे ही कोटेदार की मौत की जानकारी हुई कोटे को सस्पेंड कर दिया गया। मामले की जांच की जा रही है। दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।