{"_id":"593edefd1126f4a4628b45ca","slug":"61497292541-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल भराव की समस्या से नाराज नागरिकों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल भराव की समस्या से नाराज नागरिकों ने किया प्रदर्शन
Updated Tue, 13 Jun 2017 02:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जल भराव की समस्या से नाराज लोगों ने किया प्रदर्शन
रायबरेली (ब्यूरो)। नगर पालिका क्षेत्र के सोनिया नगर में जल भराव की समस्या से नाराज नागरिकाें का गुस्सा सोमवार को फूट पड़ा। सभी ने सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित डीएम दफ्तर के सामने प्रदर्शन किया। कहा कि मोहल्ले में जल निकासी की सुविधा नहीं होने परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगर पालिका के अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। मोहल्ले के सुरजीत कुमार, अवधेश, अभिषेक, मनीराम ने बताया कि जल निकासी के लिए मोहल्ले में नाला बना है, लेकिन नाले से पानी नहीं निकल पाता है। उसी नाले में भरा रहता है। बरसात के समय नाले का पानी उफनाकर घरों में घुसने लगता है। यह समस्या कई सालों से है, लेकिन इस ओर ध्यान नहीं दिया जाता है। नागरिकों ने बताया कि पंप सेट लगाकर नाले का पानी बाहर निकाला या फिर नाले से जल निकासी का प्रबंध किया जाए। सभी ने कहा कि यदि समस्या का निराकरण नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा।