फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   पिपरमेंट की टंकी फटने से पांच घायल, दो की हालत गंभीर

पिपरमेंट की टंकी फटने से पांच घायल, दो की हालत गंभीर

Sat, 10 Jun 2017 11:48 PM IST
Updated Sat, 10 Jun 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
पिपरमेंट की टंकी फटने से पांच घायल, दो की हालत गंभीर
पिपरमेंट की टंकी फटने से पांच घायल, दो गंभीर
विज्ञापन

ऊंचाहार (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर पिपरमेंट की पेराई करते समय टंकी फट गई। इससे टंकी के पास मौजूद पांच लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी ऊंचाहार ले जाया गया, जहां दो लोगों की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। चड़रई गांव निवासी रवि शंकर मौर्य ने पिपरमेंट के पेराई की टंकी लगा रखी है। शनिवार को पलऊ का पुरवा गांव के कुछ लोग पिपरमेंट के तेल पेराई कर रहे थे। टंकी में अधिक भाप हो जाने के कारण टंकी फट गई और तेजी से विस्फोट हुआ। इसके बाद वहां पर चीख पुकार मच गईा। आवाज सुनकर ग्रामीणों मौके पर पहुंचे लोगों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। बाबू लाल निवासी पूरनमऊ, राम भरोसे निवासी पूरे पलऊ और रवि शंकर निवासी चड़रई का इलाज सीएचसी में चल रहा है, जबकि आशीष कुमार निवासी पूरनमऊ और राम आसरे निवासी पूरे पलऊ को प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed