{"_id":"1cef10f8993633b890757106973e9ea7","slug":"612-people-stopped-socialist-pension-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"612 लोगों की रोकी समाजवादी पेंशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
612 लोगों की रोकी समाजवादी पेंशन
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहली किस्त देने के बाद जांच शुरू हुई तो परत-दर-परत कलई खुलने लगी। अब तक की जांच में 612 लाभार्थियों की पेंशन पर रोक लगा दी गई है। जांच जारी है, और भी लाभार्थियों की पेंशन रोकी जा सकती है।
250 ऐसे लाभार्थी हैं, जो संबंधित गांवों में नहीं रहते या फिर मानकों पर खरे नहीं उतर रहे हैं। कई तो इस दुनिया में ही नहीं हैं।
प्रदेश सरकार की मंशा पर जिले में पहले चरण में 50,790 लाभार्थियों को समाजवादी पेंशन दी गई है। सभी के खातों में पहली किस्त भेजने के बाद शासन की मंशा पर लाभार्थियों की जांच शुरू कराई गई तो 300 से अधिक ऐसे लाभार्थी मिले, जिनकी मृत्यु हो चुकी है।
250 से अधिक लाभार्थी ऐसे मिले जो संबंधित गांवों में नहीं रहते। आवेदन करने के बाद वे परदेश चले गए। यही नहीं इसमें तमाम ऐसे भी हैं, जो शासन से तय मानकों पर खरे भी नहीं उतर रहे हैं।
विज्ञापन
50 से अधिक ऐसे लाभार्थियों की पेंशन पर रोक लगाई गई हैं, जिन्हे दो-दो बार पेंशन भेजी गई है। मामले की जांच चल रही है। तमाम और लाभार्थियों की पेंशन रोकी जा सकती है।
डलमऊ ब्लॉक क्षेत्र के खलीलपुर निवासी फूल दुलारी, हरचंदपुर ब्लॉक के लोहानीपुर निवासी रुकसाना, लालगंज ब्लॉक के धन्नीपुर निवासी फूलमती की समाजवादी पेंशन रोक दी गई है। जांच में ये सभी मृत पाए गए।
महराजगंज ब्लॉक के हलोर गांव निवासी कमरुद्दीन, सरेनी ब्लॉक के सैदपुर निवासी साहिरा बानों को दो-दो बार समाजवादी पेंशन दी गई है। जांच में मामला पकड़ में आने के बाद पेंशन पर रोक लगा दी गई है।
जिले में 250 से अधिक ऐसे लाभार्थियों को समाजवादी पेंशन दे दी गई जो संबंधित गांवों में रहते ही नहीं हैं। आवेदन करने के बाद वे परदेश चले गए हैं। जांच में मामला पकड़ में आने के बाद इन सभी लोगों की पेंशन रोक दी गई है।
समाज कल्याण अधिकारी एके सिंह ने बताया कि समाजवादी पेंशन योजना के लाभार्थियों की जांच के बाद 612 की पेंशन पर रोक लगा दी गई है। अभी जांच चल रही है। यदि गड़बड़ी पाई गई तो उनकी भी पेंशन रोक दी जाएगी।