फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   60 candidates came for interview and 35 absent

साक्षात्कार देने आए 60 अभ्यर्थी, 35 अनुपस्थित

Sat, 16 Oct 2021 11:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
60 candidates came for interview and 35 absent
रायबरेली। जिले के संस्कृत विद्यालयों में प्रधानाचार्य समेत चार शिक्षकों के पदों के लिए शनिवार को डीआईओएस कार्यालय में अभ्यर्थियों का साक्षात्कार हुआ। चयन के लिए चार पदों के सापेक्ष 142 आवेदन आए, जिनमें 47 निरस्त कर दिए गए। साक्षात्कार में 95 अभ्यर्थियों को हिस्सा लेना था मगर 60 अभ्यर्थी ही उपस्थित हुए।
विज्ञापन

जिले में संचालित दो संस्कृत विद्यालयों में मानदेय पर शिक्षकों के चयन की प्रक्रिया चल रही है। पाराकला स्थित विद्यालय में प्रधानाचार्य, संस्कृत साहित्य, नव्य व्याकरण के लिए एक-एक पद और झकरासी स्थित विद्यालय में संस्कृत साहित्य के लिए एक शिक्षक का चयन किया जाना है। चार पदों के लिए 142 आवेदन पत्र आए थे, जिनमें से 47 निरस्त कर दिए गए।। इन सभी को साक्षात्कार में हिस्सा लेना था जिसमें से 60 अभ्यर्थियों ने उपस्थिति दर्ज कराई।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में पांच सदस्यीय समिति ने साक्षात्कार लिया। इसमें डीएम की ओर से नामित एक अधिकारी, डीआईओएस, मंडलीय उपशिक्षा निदेशक तथा संस्कृत के दो विशेषज्ञ शामिल रहे। सुबह से शुरू हुआ साक्षात्कार का सिलसिला देर शाम तक जारी रहा। डीआईओएस ओमकार राणा ने बताया कि संस्कृत विद्यालयों में रिक्त पदों पर चल रही चयन प्रक्रिया के तहत साक्षात्कार कराया गया। साक्षात्कार में 60 अभ्यर्थी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed