फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   554 policeman will take charge

अब पुलिसिंग व्यवस्था और होगी बेहतर, थानों पर तैनात होंगे 554 पुलिस कर्मी

Sun, 15 Dec 2019 12:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
554 policeman will take charge
रायबरेली। जिले की पुलिसिंग व्यवस्था अब न सिर्फ और बेहतर होगी, बल्कि थानों पर अरसे से चली आ रही पुलिस कर्मियों की कमी भी दूर होगी। अगले सप्ताह थानों पर 554 पुलिस कर्मियों की तैनाती हो जाएगी। वजह नए पुलिस कर्मियों की ट्रेनिंग पूरी हो चुकी है। दीक्षांत समारोह के बाद इन्हें जिले के थानों पर ड्यूटी के लिए तैनात कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

मौजूदा समय में जिले में कुल 18 थाने हैं। जिले की 34 लाख आबादी की सुरक्षा के लिहाज से थानों पर फोर्स कमी कमी है। हाल ये है कि एक सिपाही पर कई गांवों की सुरक्षा व्यवस्था संभालने की जिम्मेदारी है। सुरक्षा के साथ ही पुलिस कर्मियों को विभागीय कार्य और बाहरी ड्यूटी भी करनी पड़ती है।
विज्ञापन

इस वजह से पुलिसिंग व्यवस्था को बेहतर बनाने में मशक्कत करनी पड़ती है। रायबरेली जिले से बाहरी जनपदों में भेजे गए 554 पुलिस कर्मियों की ट्रेनिंग पूरी हो गई है। अगले सप्ताह दीक्षांत समारोह के बाद ये पुलिस कर्मी रायबरेली पहुंच जाएंगे, जिन्हें थानों पर तैनाती दे दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीधे थाने भेजे जाएंगे : बृजेंद्र सिंह
पुलिस लाइंस के प्रतिसार निरीक्षक बृजेंद्र सिंह का कहना है कि रायबरेली जिले से 554 पुलिस कर्मियों को ट्रेनिंग के लिए चित्रकूट, बांदा और कानपुर देहात भेजा गया था। अब इन नए पुलिस कर्मियों की ट्रेनिंग पूरी हो गई। अगले सप्ताह दीक्षांत समारोह के बाद इन्हें रायबरेली जिला भेज दिया जाएगा।
यहां आने पर सभी पुलिस कर्मियों को थाने भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके लिए सभी तैयारियां भी पूरी की जा रही हैं, ताकि उन्हें तत्काल थाने भेजा जाए। थानेदारों से भी नए पुलिस कर्मियों के रहने आदि की व्यवस्था करने की बात कही गई है।
यहां ट्रेनिंग करने वाले सिपाही जाएंगे वाराणसी
पुलिस लाइंस में भी नए पुलिस कर्मियों की ट्रेनिंग पूरी हो गई है। पुलिस लाइंस के अफसरों की ओर से अगले सप्ताह होने वाले दीक्षांत समारोह की तैयारियां पूरी की जा रही हैं। अधिकारियों की मानें तो दीक्षांत समारोह के बाद इन पुलिस कर्मियों को वाराणसी भेजा जाएगा।

पुलिस महकमे को नए पुलिस कर्मियों को मिलने से पुलिसिंग व्यवस्था और बेहतर होगी। उनकी तैनाती थाने स्तर पर होगी। जिले की 34 लाख की आबादी की सुरक्षा व्यवस्था चौकस बनाने की दिशा में बेहतर कार्य किए जा रहे हैं। अपराधियों के खिलाफ शिकंजा कसा जा रहा है। महिला सुरक्षा को लेकर पीआरवी पर महिला सिपाहियों की तैनाती कर दी गई है।
-स्वप्निल ममगाई, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed