{"_id":"6859a9600909b7210b06a343","slug":"54-candidates-will-go-through-the-interview-process-raebareli-news-c-101-1-slko1034-135679-2025-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: साक्षात्कार की प्रक्रिया से गुजरेंगे 54 अभ्यर्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: साक्षात्कार की प्रक्रिया से गुजरेंगे 54 अभ्यर्थी
Tue, 24 Jun 2025 12:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Tue, 24 Jun 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। बेसिक शिक्षा विभाग में एकेडमिक रिसोर्स पर्सन (एआरपी) की चयन प्रक्रिया अंतिम दौर में है। आखिरी कड़ी के होने वाले साक्षात्कार के लिए 24 जून की तिथि तय है। लिखित परीक्षा और उसके बाद हुई माइक्रो टीचिंग में सफल 54 अभ्यर्थियों को अब साक्षात्कार से गुजरना होगा। इसके बाद अंतिम नतीजे घोषित होंगे और चयनित एआरपी को विकास क्षेत्र आवंटित किया जाएगा।
एआरपी पद पर चयन के लिए परिषदीय विद्यालयों में पढ़ाने वाले शिक्षकों से आवेदन पत्र मांगे गए थे। इस पर 189 शिक्षकों (अभ्यर्थियों) ने आवेदन किए थे। परीक्षण के दौरान 19 आवेदन पत्र निरस्त कर दिए गए थे। बाकी 170 अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा में शामिल होना था, लेकिन महज 110 अभ्यर्थी ही उपस्थित हुए। लिखित परीक्षा के नतीजे सामने आए तो महज 59 अभ्यर्थियों ने सफलता अर्जित की।
लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को माइक्रो टीचिंग के लिए बुलाया गया तो उसमें भी पांच लोग गैरहाजिर हो गए थे। इसीलिए 54 अभ्यर्थी शेष हैं, जिन्हें साक्षात्कार में भाग लेना है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शिवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि 54 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार मुख्य विकास अधिकारी के कक्ष में 24 जून को दोपहर 3 बजे होगा। साक्षात्कार के समय ही पदस्थापन के लिए अभ्यर्थियों से 10 विकास क्षेत्रों का विकल्प भी मांगा जाएगा।
विज्ञापन
सभी निर्धारित पद भरना संभव नहीं
रायबरेली। जिले में एक नगर क्षेत्र एवं 18 विकास क्षेत्र हैं। प्रत्येक क्षेत्र में अंग्रेजी, हिंदी, गणित, विज्ञान एवं सामाजिक विज्ञान विषय के लिए एक-एक एआरपी का चयन किया जाना है। यानी प्रत्येक विषय में 19-19 एआरपी चयनित होने हैं। इस तरह 95 पद निर्धारित हैं, जिसके सापेक्ष 54 अभ्यर्थी ही साक्षात्कार की प्रक्रिया तक पहुंचे हैं। इससे सभी पद भरना संभव नहीं है।
अंग्रेजी विषय में महज चार, हिंदी विषय में महज छह, विज्ञान विषय में महज सात, सामाजिक विषय में महज 14 अभ्यर्थी हैं, जबकि इन सभी विषयों में 19-19 पद हैं। गणित विषय में ही 19 पदों के सापेक्ष 23 अभ्यर्थी हैं। जिला समन्वयक (प्रशिक्षण) दीपक कुमार कहते हैं कि लिखित परीक्षा, माइक्रो टीचिंग और साक्षात्कार में मिले अंकों के आधार पर अंतिम नतीजे घोषित होंगे। इसके बाद वरीयता सूची बनेगी और एआरपी पद पर चयनित अभ्यर्थियों की घोषणा की जाएगी।