फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   5343 will be among the contenders in the second round pitched

दूसरे दौर में 5,343 दावेदारों के बीच होगा घमासान

Mon, 23 Nov 2015 11:38 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 23 Nov 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
इसमें प्रधान के 1,894 और सदस्य के 3,449 दावेदार शामिल हैं। प्रधान पद के 173 और सदस्य के 16 दावेदारों कुल 189 उम्मीदवारों ने सोमवार को नामांकन पत्र वापस ले लिया।
विज्ञापन


ब्लॉकों में प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न का आवंटन किया गया। चुनावी तस्वीर साफ होने के बाद चुनाव प्रचार और तेज हो गया है। दूसरे चरण का चुनाव एक दिसंबर को होगा।
विज्ञापन


नामांकन पत्रों की जांच के बाद दूसरे चरण के लिए मंगलवार सुबह आठ बजे से सरेनी, लालगंज, खीरों, डलमऊ ब्लॉकों में नामांकन पत्रों की वापसी की प्रक्रिया कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


नामांकन पत्रों की वापसी के बाद दावेदारों को चुनाव चिह्न आवंटित किए गए। इसमें कार, अनाज ओसाता किसान, घड़ी, त्रिशूल, ईमली समेत अन्य चुनाव चिह्न आवंटित किए गए।

खीरों प्रतिनिधि के मुताबिक प्रधान पद के 484 दावेदारों ने नामांकन किया था। इसमें से 54 दावेदारों ने परचा वापस ले लिया। यह जानकारी आरओ आरके गुप्ता ने दी।


डलमऊ प्रतिनिधि के मुताबिक बीडीओ राघवेंद्र तिवारी ने बताया कि प्रधान पद के लिए 582 दावेदारों ने नामांकन किया था। इसमें से 38 दावेदारों ने परचा वापस ले लिया है।

सरेनी प्रतिनिधि के मुताबिक प्रधान पद के लिए 543 दावेदारों ने परचा दाखिल किया था। इसमें से 47 ने परचा वापस ले लिया। यह जानकारी आरओ मनोज कुमार ने दी।

लालगंज में प्रधान पद के 34 और पंचायत सदस्य के 16 दावेदारों ने परचा वापस ले लिया। यह जानकारी आरओ संजीव सिंह ने दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed