फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   लाव लश्कर और डिप्टी सीएम के साथ भाजपा उम्मीदवार दिनेश सिंह ने भरा परचा

लाव लश्कर और डिप्टी सीएम के साथ भाजपा उम्मीदवार दिनेश सिंह ने भरा परचा

Tue, 16 Apr 2019 12:48 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
लाव लश्कर और डिप्टी सीएम के साथ भाजपा उम्मीदवार दिनेश सिंह ने भरा परचा
लोकसभा चुनाव की नामांकन प्रक्रिया के चौथे दिन सोमवार को भाजपा उम्मीदवार दिनेश प्रताप सिंह ने लावलश्कर और डिप्टी सीएम की मौजूदगी में परचा भरा। भाजपा ने रोड शो निकाला जिसमें संगठन के पदाधिकारियों और जिले के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन


इसके अलावा प्रगतिशील समाज पार्टी, सबका दल यूनाइटेड, पीस पार्टी, अखिल भारतीय अपना दल के प्रत्याशियों और दो निर्दलीय उम्मीदवार परचा भरकर चुनावी मैदान में कूदे। सोमवार पूर्वाह्न 11 बजे से शाम तीन बजे तक नामांकन प्रक्रिया कराई गई।
विज्ञापन


भाजपा प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह के परचा दाखिला के मौैके पर उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा पुलिस लाइंस में हेलीकॉप्टर से पहुंचे और उसके बाद सुपर मार्केट में आयोजित सभा में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद डिप्टी सीएम और भाजपा प्रत्याशी ने रोड शो निकाला जिसे डिग्री कॉलेज चौराहे पर रोक दिया गया जबकि डिप्टी सीएम, प्रत्याशी व अन्य कलेक्ट्रेट पहुंचे और डीएम नेहा शर्मा को अपना नामांकन पत्र जमा किया। दिनेश ने चार सेटों में परचा दाखिल किया। गिरीश नारायण पांडेय, रामनरेश रावत, दिलीप कुमार, गंगा प्रसाद प्रस्तावक रहे।

इसके अलावा प्रगतिशील समाज पार्टी से होरीलाल, सबका दल यूनाइटेड से रामेश्वर, अखिल भारतीय अपना दल से करुणाशंकर, पीस पार्टी से सुनील कुमार, निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में सहादत अली खान, डॉ. विजय नारायण ने भी परचा जमा करके चुनावी मैदान में ताल ठोंकी।

भाजपा प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह की नामांकन प्रक्रिया में भाग लेने आए डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने आजम खान, पूूर्व मुख्यमंत्री मायावती की विवादित टिप्पणी पर कहा कि उनके बयान पर मुझे कहने की जरूरत नहीं है। भाजपा का यह संस्कार नहीं है। आजम खान ने जो भी कहा है, उसका जवाब चुनाव में जनता देगी।

सुपर मार्केट में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए डिप्टी सीएम ने सोनिया गांधी पर आरोप लगाते हुए कहा कि रायबरेली का आशा के अनुरूप विकास नहीं हुआ है। कहा कि रायबरेली हमेशा से एक विशेष परिवार की विरासत रही है। फिर भी क्षेत्र का अपेक्षित विकास नहीं हो पाया। प्रदेश में योगी सरकार के आने के बाद ही रायबरेली का विकास हो पाया।


कहा कि इस बार रायबरेली में 1977 का इतिहास दोहराया जाएगा और भाजपा चुनाव जीतेगी। यहां की जनता ने भाजपा को चुनाव जिताने का मन बना लिया है। विकास के नाम पर गांधी परिवार ने जनता को छलने का काम किया है लेकिन अब यह नहीं चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed