फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   एम्स के पास कांस्ट्रक्शन कंपनी में घुसकर चौकीदार को पीटा

एम्स के पास कांस्ट्रक्शन कंपनी में घुसकर चौकीदार को पीटा

Sun, 03 Mar 2019 01:19 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2019 01:19 AM IST
विज्ञापन
एम्स के पास कांस्ट्रक्शन कंपनी में घुसकर चौकीदार को पीटा
रायबरेली। भदोखर में एम्स के पास शुक्रवार रात कार सवार युवकों ने एक कंस्ट्रक्शन कंपनी के ऑफिस पर धावा बोल दिया।
विज्ञापन



चौकीदार की पिटाई कर 90 हजार रुपये लूटकर भाग गए। सूचना मिलने पर रात में ही पुलिस ने पहुंचकर पड़ताल शुरू कर दी है।


पुलिस सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से जांच कर रही है। पुलिस का दावा है कि प्रथम दृष्टया मामला मारपीट का प्रतीत हो रहा है। हालांकि तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।



भदोखर में एम्स के पास स्थित न्यू एशिया कंस्ट्रक्शन कंपनी में शुक्रवार रात करीब 12 बजे गढ़ी मुतवल्ली निवासी चौकीदार दीपू सो रहा था।


तभी कार सवार आधा दर्जन युवक पहुंचे और ऑफिस के अंदर जबरदस्ती घुस आए। ऑफिस से लॉकर की चाबी मांगने लगे।


चाबी न मिलने पर चौकीदार की पिटाई कर दी और ऑफिस में रखे 90 हजार रुपये लूटकर चले गए। चौकी इंचार्ज का आरोप है कि युवकों ने मुंह न खोलने की धमकी दी है।


उधर, सूचना मिलते ही मुंशीगंज चौकी इंचार्ज ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। ऑफिस के अंदर और बाहर लगे कैमरों को खंगाला जा रहा है।


बदमाशों की कैमरे में कैद तस्वीरों से पुलिस बदमाशों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। मुंशीगंज चौकी प्रभारी लक्ष्मी नारायण द्विवेदी ने बताया कि ऐसी हरकत करने वाले बक्शे नहीं जाएंगे।
विज्ञापन



सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से युवकों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा। मामला मारपीट का भी प्रतीत हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed