फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   दिनदहाड़े शिक्षिका से बदमाशों ने लूटे पांच लाख रुपये

दिनदहाड़े शिक्षिका से बदमाशों ने लूटे पांच लाख रुपये

Sun, 18 Feb 2018 12:16 AM IST
Updated Sun, 18 Feb 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
दिनदहाड़े शिक्षिका से बदमाशों ने लूटे पांच लाख रुपये
दिनदहाड़े शिक्षिका से पांच लाख की लूट
विज्ञापन


डलमऊ (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को दिनदहाड़े बदमाशों ने एक शिक्षिका से पांच लाख रुपये लूट लिए गए।

वारदात की सूचना पर एसपी शिवहरि मीणा ने घटनास्थल पर पहुंचकर पड़ताल की। साथ ही बदमाशों को जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए।

मधुकरपुर नवीन मजरे रायपुर टप्पा हवेली निवासी राजेश्वरी पूरे शंकर बक्स मजरे भदोखर गांव के प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक हैं।

शनिवार को शिक्षिका ने मुराईबाग डलमऊ में बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा से जमीन खरीदने के लिए पांच लाख रुपये निकलवाए।

रुपये पर्स में रखकर वह टैम्पो से घर जा रही थी। जैसे ही वह गांव के पास रायबरेली-डलमऊ मार्ग पर टैम्पो से उतरीं, पीछे से आ रहे एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने शिक्षिका का पर्स छीन लिया और भाग निकले।


शोर सुनकर लोगों ने बदमाशों का पीछा किया, लेकिन लुटेरे पकड़ में नहीं आए। शिक्षिका राजेश्वरी ने बताया कि जमीन खरीदने के लिए पांच लाख रुपये निकलवाए थे।

पर्स में नकदी के साथ मोबाइल भी था। उधर, सूचना के बाद स्थानीय पुलिस काफी देर बाद मौके पर पहुंची। इससे लोगों में नाराजगी रही। एसपी शिवहरि मीणा ने घटनास्थल का जायजा लिया। एसपी का कहना है कि जल्द बदमाश पकडे़ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed