{"_id":"5a0f35a24f1c1b95188b493b","slug":"51510946210-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रिंटिंग प्रेसों से चुनाव सामग्री जब्त, तीन पर एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रिंटिंग प्रेसों से चुनाव सामग्री जब्त, तीन पर एफआईआर
Updated Sat, 18 Nov 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रिंटिंग प्रेसों से चुनाव सामग्री जब्त, तीन पर केस
रायबरेली। नगर निकाय चुनाव में चुनाव सामग्री छापने में आचार संहिता का उल्लंघन करने वाले प्रिंटिंग प्रेसों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है। शुक्रवार को सिटी मजिस्ट्रेट आलोक कुमार की अध्यक्षता में गठित टीम ने शुक्रवार को चौहान मार्केट स्थित अवध प्रिंटर्स पर छापा मारा। पता चला कि 10 हजार की जगह 50 हजार नमूना मतपत्र छाप दिया। लिखापढ़ी में मात्र 10 हजार नमूना मतपत्र छापने की जानकारी प्रशासन को दी गई थी। इसी तरह सूरज प्रिंटर्स के यहां 500 के स्थान पर एक हजार और जनता प्रिंटर्स के यहां 200 के स्थान पर 500 पंपलेट छापे गए थे। छापेमारी के दौरान टीम ने चुनाव सामग्री को जब्त कर लिया है। कहारों का अड्डा स्थित भारत फ्लेक्स के संचालक से पूछताछ की जा रही है। सिटी मजिस्ट्रेट ने जिन तीन प्रिंटर्स के यहां से अधिक प्रचार सामग्री बरामद की है, उनके खिलाफ कोतवाली में केस दर्ज कराया है। सिटी मजिस्ट्रेट आलोक कुमार ने बताया कि छापेमारी अभियान को लगातार जारी रखा जाएगा जिस भी प्रिंटर्स के यहां ऐसा मिलेगा, उसके खिलाफ एफआईआर की जाएगी। ब्यूरो