फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   आयरन लेडी इंदिरा गांधी को कांग्रेसियों ने किया याद

आयरन लेडी इंदिरा गांधी को कांग्रेसियों ने किया याद

Wed, 01 Nov 2017 12:35 AM IST
Updated Wed, 01 Nov 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
आयरन लेडी इंदिरा गांधी को कांग्रेसियों ने किया याद
आयरन लेडी इंदिरा ने देश हित को दी तरजीह
विज्ञापन

रायबरेली। जिले में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी को याद किया गया। किसी ने उनके चित्र पर माल्यार्पण किया तो किसी ने उनके बताए हुए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि आयरन लेडी ने देशहित के साथ विकास कार्यों को हमेशा तरजीह दी।

शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से इंदिरा उद्यान स्थित इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर जिलाध्यक्ष वीके शुक्ला, शहर अध्यक्ष सइदुल हसन, अशोक सिंह आदि ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। बाद में तिलक भवन में आयोजित गोष्ठी में सभी ने उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। इस मौके पर रमेश शुक्ला, ओपी श्रीवास्तव, राजकुमार दीक्षित, अनूप बाजपेयी, हीरालाल यादव ने कहा कि इंदिरा जी ने देश के मान व सम्मान के लिए हमेशा आगे रही। केंद्रीय कांग्रेस कार्यालय में जगदीश शुक्ल ने कहा कि इंदिरा जी ने सदैव बड़ों का सम्मान किया। मानिकचंद्र जैन, रमेश तिवारी, उमेश मिश्रा, शिवप्रताप सिंह आदि ने भी इंदिरा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनकी यादों को संजोए रखने का संकल्प जताया। सिमहैंस हॉस्पिटल में चेयरमैन डॉ. मनीष चौहान, गणेश शंकर पांडेय ने श्रीमती गांधी के चित्र पर माल्यापर्ण किया। बछरावां प्रतिनिधि के अनुसार ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में ब्लॉक अध्यक्ष की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इंदिरा गांधी के चित्र पर पुष्प व फूल अर्पित कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। ब्लॉक अध्यक्ष सतगुरु लोधी ने कहा कि इंदिरा जी ने देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और राष्ट्र सेवा के लिए अपनी जान तक कुर्बान कर दी। इस अवसर पर बराती लाल चौधरी, पलटू दास पासी, सत्य सोनी, अमित त्रिपाठी, आदि मौजूद रहे। सरेनी प्रतिनिधि के मुताबिक कांग्रेस कार्यालय में ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र कुमार मिश्रा ने कहा जब भी इंदिरा गांधी की याद आती है, सबकी आंखें नम हो जाती हैं। ब्लॉक प्रमुख जय प्रकाश ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी लोगों को दिल से मानती थी। समाज सेवी केवी सिंह ने कहा जब भी इंदिरा जी रायबरेली आती थी तो कार्यकर्ताओं को नाम से ही संबोधित करती थी। इस मौके पर संतोष जायसवाल, गिरीश बहादुर सिंह, बुद्धदेव सिंह आदि मौजूद रहे। शिवगढ़ प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के कांग्रेस कार्यालय भवानीगढ़ चौराहे पर ब्लॉक अध्यक्ष गिरिजेश श्रीवास्तव ने आयरन लेडी इंदिरा गांधी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर दिग्विजय सिंह चौहान, जानकी शरण जायसवाल, राजकुमार सिंह आदि उपस्थित रहे। सिंहपुर प्रतिनिधि के अनुसार ब्लॉक क्षेत्र के ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में अध्यक्ष अजहरुल हक ने कहा कि हम लोगों को इंदिरा जी के बताए हुए रास्ते पर चलकर देश का विकास करने में अपना सहयोग देना चाहिए और निश्वार्थ देश की सेवा करनी चाहिए। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी राम प्रसाद गुप्ता, दुर्गेश, शैलेश, राम किशुन आदि कांग्रेसी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed