{"_id":"59b2e29d4f1c1bfe7f8b5265","slug":"51504895645-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भदोखर क्षेत्र के झकरासी में अंधाधुंध फायरिंग, चले ईंट-पत्थर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भदोखर क्षेत्र के झकरासी में अंधाधुंध फायरिंग, चले ईंट-पत्थर
Updated Sat, 09 Sep 2017 01:20 AM IST
विज्ञापन
पिता-पुत्र को मारी गोली, एक को पीट-पीट किया अधमरा
रायबरेली। भदोखर थाना क्षेत्र के झकरासी गांव में शुक्रवार सुबह खूनी संघर्ष हो गया। हमलावरों ने पिता-पुत्र को गोली मारकर घायल कर दिया। जबकि एक भाई को सरिया-डंडे से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। यही नहीं घर पर ईंट-पत्थर तक चलाए। इस घटना से गांव में दहशत फैल गई। सूचना पर पहुंची यूपी 100 पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां एक युवक की हालत गंभीर होने पर लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। वारदात के पीछे रंजिश की बात सामने आ रही है। घटना के काफी देर बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। इस मामले में पुलिस ने एडीओ पंचायत के बेटे समेत छह हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
झकरासी गांव निवासी दिनेश शुक्ला की दरियापुर चौराहा पर पान की दुकान है। उसकी पड़ोसी जगन्नाथ से रंजिश चल रही है। इसी रंजिश को लेकर सुबह दोनों पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते जगन्नाथ आदि हमलावरों ने दिनेश शुक्ला के घर पर धावा बोल दिया। ईंट-पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। हमलावरों ने दिनेश शुक्ला, उसके बेटे प्रांशु शुक्ला को असलहे से गोली मार दी। दोनों के कान के पास गोली लगी, जिससे खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पडे़। इन दोनों की पिटाई भी की गई। साथ ही दिनेश के दूसरे बेटे हिमांशु शुक्ला को सरिया-लाठी व डंडे से पीटकर घायल कर दिया। यही नहीं हमलावरों ने दहशत फैलाने के लिए कई राउंड फायरिंग भी की। इससे सनसनी फैल गई।
घटना की सूचना पर यूपी 100 पुलिस सबसे पहले मौके पर पहुंची। इसके कुछ देर बाद थानेदार ओम प्रकाश सिंह, दरोगा रोहित उपाध्याय घटनास्थल पर पहुंचे। तत्काल घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जिला अस्पताल में प्रांशु की हालत गंभीर होेने पर उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया। एसओ का कहना है कि घायल दिनेश शुक्ला की तहरीर पर गांव के ही जगन्नाथ, शुभम, सत्यम, संतोष, लाला और डलमऊ में तैनात एडीओ पंचायत श्रवण श्रीवास्तव के बेटे विनय श्रीवास्तव के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सीओ सदर शेषमणि उपाध्याय का कहना है कि हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
खाकी की ढिलाई से हमलावरों के हौसले बुलंद
झकरासी गांव में दुकानदार और उसके दो सगे भाइयों के साथ हुई घटना के मामले में खाकी की ढिलाई भी सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों की रंजिश सालों से चली आ रही है। अभी कुछ माह पहले लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किए गए प्रांशु शुक्ला का इन्हीं आरोपियों ने अपहरण कर लिया था। उसकी पिटाई की थी। उसकी जान तो बच गई थी। लेकिन पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की थी। यदि पुलिस मामले में कार्रवाई करती तो शायद हमलावरों के हौसले इतने बुलंद न होते।