{"_id":"593d91bc4f1c1b9d688b45e0","slug":"51497207228-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायबरेली डिपो की बस ने शिक्षक को कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली डिपो की बस ने शिक्षक को कुचला, मौत
Updated Mon, 12 Jun 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हादसों में दो की मौत
- रायबरेली डिपो की बस ने शिक्षक को रौंदा
- बिजली के खंभे से टकराए दो चचेरे भाई, एक की जान गई
अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली। अलग-अलग थाना क्षेत्र में हुईं सड़क दुर्घटनाओं में शिक्षक समेत दो लोगों की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। खीरों थाना क्षेत्र में सेमरी-लालगंज मार्ग पर रविवार दोपहर रायबरेली डिपो की बस ने बाइक सवार शिक्षक को रौंद दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। परशदेपुर चौकी क्षेत्र में शनिवार रात बेकाबू बाइक बिजली के खंभे से जा टकराई। इससे बाइक पर सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका चचेरा भाई घायल हो गया।
खीरों प्रतिनिधि के अनुसार, मिश्रखेड़ा मजरे कालूपुर निवासी अमरेश प्रताप (40) पुत्र श्रीराम उन्नाव जिले के महात्मा गांधी इंटर कॉलेज पाटन में शिक्षक था। वर्तमान समय में अमरेश लालगंज में मकान बना कर अपनी पत्नी नीलम और दो बच्चों अश्विन प्रताप (7) और अभिनव प्रताप (3) के साथ रहता था। उसका छोटा भाई उत्तर प्रदेश पुलिस में सीतापुर में तैनात है। शनिवार को अमरेश उन्नाव जनपद के गांव मलौना अपने साले की शादी में शामिल होने गया था, जहां से रविवार को दोपहर लगभग 2 बजे वह अपनी बाइक से वापस लालगंज जा रहा था। सेमरी-लालगंज मार्ग पर स्थित गौतमन खेड़ा के सामने रायबरेली डिपो की बस के चालक ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर मारने के बाद चालक और परिचालक बस छोड़कर मौके से फरार हो गए। यूपी 100 पुलिस ने उसे सीएचसी खीरों पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थानेदार संजय सिंह ने बताया कि बस को कब्जे में ले लिया गया है। रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई की जाएगी।
परशदेपुर प्रतिनिधि के अनुसार, चौकी क्षेत्र के पूरे मकंदी मजरे बारा गांव निवासी हंसराज यादव अपने चाचा के लड़के आशीष के साथ शनिवार को डीह थाना क्षेत्र के पूरे मर्दन गांव एक शादी समारोह में गए थे। देर रात बाइक से दोनों लौट रहे थे। परशदेपुर-अठेहा रोड पर निनावा गांव से पहले ही पानी की टंकी के पास बिजली के खंभे से बाइक टकराने से हंसराज की मौत हो गई, जबकि उसका चचेरा भाई आशीष गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने 108 एंबुलेंस से घायल आशीष को डीह अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सीओ सलोन चरन सिंह का कहना है कि हादसे की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
इनसेट
10 दिन में ही उजड़ गया मंजू का सुहाग
परशदेपुर। बेटे की मौत से पिता सियाराम के आंसू नहीं थम रहे हैं। रोते-रोते वह बेहोश हो जाते हैं। वही नई नवेली दुल्हन का सुहाग उजड़ गया। अभी शादी को 10 दिन भी नहीं हुए कि उसके पति की मौत हो गई। अभी तो पत्नी के हाथों की मेंहदी भी नहीं छूटी थी। दो दिन पहले ही अपने ससुराल से मायके गई थी। मृतक हंसराज यादव की अभी एक जून 2017 को डीह थाना क्षेत्र के गंगापुर गांव की मंजू के साथ शादी हुई थी। मृतक अपने भाइयों में सबसे छोटा था और सबका दुलारा था।