{"_id":"593c3b914f1c1bcd2c8b45b8","slug":"51497119633-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांवों की सुरक्षा के लिए ग्रामीण करेंगे रतजगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांवों की सुरक्षा के लिए ग्रामीण करेंगे रतजगा
Updated Sun, 11 Jun 2017 02:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांवों की सुरक्षा के लिए करेंगे रतजगा
डीह (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में चोरी, लूट, डकैती की वारदातों को रोकने के लिए ग्रामीण टीम बनाकर रतजगा करेंगे। एसओ और ग्राम प्रधान की मौजूदगी में बैठक हुई, जिसमें यह निर्णय लिया गया है। ग्राम प्रधान अंबरीश यादव की अगुवाई में सादीपुर कोटवा, लोधवारी, आटी मोहगवां में चौपाल लगाई गई। इसमें गांव के सात बुजुर्ग लोगों की टोली बनाई गई। अब गांव के मामले गांव में ही निपटाए जायेंगे। इसी तरह गांव में पहरा देने के लिये सात टोलियों का चयन किया गया, जो रात में गांव में घूम-घूम कर ‘जागते रहो-जागते रहो’ की आवाज लगा कर गांव की सुरक्षा करेंगे। एसओ जीडी शुक्ला ने बताया कि ग्रामीणों का यह प्रयास सराहनीय है। इस मौके पर अमरेश यादव, मनमोहन, विद्यावती, फूलमती आदि मौजूद रहे।