फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   एक्सईएन पर हमला करने वालों पर

एक्सईएन पर हमला करने वालों पर

Sat, 10 Jun 2017 11:48 PM IST
Updated Sat, 10 Jun 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
एक्सईएन पर हमला करने वालों पर
एक्सईएन पर हमला करने वालों पर कार्रवाई नहीं तो होगा कार्य बहिष्कार
विज्ञापन

- दो अज्ञात बाइक सवार युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली। पावर कॉर्पोरेशन टेस्ट डिवीजन के अधिशासी अभियंता पर हुए हमले का मामला तूल पकड़ने लगा है। टेस्ट डिवीजन के अधिकारियों और कर्मचारियों का कहना है कि यदि मामले में सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो सोमवार से कार्य बहिष्कार किया जाएगा। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जल्द खुलासा करने का दावा कर रही है।

पावर कॉर्पोरेशन के टेस्ट डिवीजन के अधिशासी अभियंता घनश्याम के साथ दो लोगों ने उस समय हाथापाई की, जब वह शुक्रवार देर शाम अपनी निजी कार से घर जा रहे थे। एक्सईएन ने बताया कि बाइक पर सवार दो युवक आए। किसी काम की बात कहकर उन्हें कार से नीचे उतारा और हाथापाई शुरू कर दी। जब तक आसपास के विभागीय कर्मचारी कुछ समझ पाते, तब तक बाइक सवार युवक भाग निकले। पीड़ित एक्सईएन ने दो अज्ञात लोगों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। घटना से आक्रोशित विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों का कहना है कि यदि घटना का खुलासा नहीं हुआ तो सोमवार से कार्य बहिष्कार किया जाएगा। वहीं पुलिस का दावा है कि जांच चल रही है। मामले में जो भी दोषी होगा। आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed