{"_id":"5938390a4f1c1b083a8b45be","slug":"51496856842-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एथलीट बनाकर प्रीती का भविष्य संवारेंगी सुधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एथलीट बनाकर प्रीती का भविष्य संवारेंगी सुधा
Updated Wed, 07 Jun 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एथलीट बनाकर प्रीति का भविष्य संवारेंगी सुधा
- कहा, घर वाले तैयार हों तो अपने खर्च पर बनाऊंगी एथलीट
- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मदद में आ चुका है आगे
अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली। सड़क हादसे में माता-पिता समेत पांच लोगों की मौत के बाद अकेली बची प्रीति की मदद के लिए एथलीट सुधा सिंह ने भी हाथ बढ़ाया है। उन्होंने प्रीति को एथलीट बनाने का प्रस्ताव किया है। कहा कि अगर उनके परिवारवाले राजी हुए तो अपने खर्च पर उसे एथलीट बनाऊंगी। उसे अभी से खेल के प्रशिक्षण से जोड़ा जाएगा।
मिल एरिया थाने के गढ़ी खास की रहने वाले शिवराम, उसकी पत्नी, दो बेटियों और एक साल के बेटे की सड़क हादसे में 29 मई को दर्दनाक मौत हो गई थी। शिवराम की छह साल की बेटी प्रीति ही अब परिवार में बची है। घटना के वक्त वह मौसी के घर में थी। इसीलिए बच गई। प्रीति अब अपनी दादी के साथ रह रही है।
इस दर्दनाक हादसे के बाद यूथ एक्टिीविटी फोरम ने तीसरे बड़े मंगल पर आयोजित भंडारा निरस्त कर भंडारे की राशि प्रीति के नाम जमा करने का संकल्प लिया और शहर के लोगों से प्रीति की मदद को अनुरोध भी किया। इस प्रयास को बल जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अभिषेक उपाध्याय ने दिया और वह प्रीति से मिलने उसके घर भी गए।
विज्ञापन
फोरम की अपील पर ही एशियन गेम्स विजेता एथलीट सुधा सिंह ने प्रीति को खिलाड़ी बनाकर उसका भविष्य संवारने का प्रस्ताव रखा है। उनका कहना है कि पहले उसे रायबरेली में ही प्रशिक्षित किया जाएगा। इसके बाद उसे हॉस्टल से जोड़कर एथलीट बनाया जाएगा। सुधा सिंह के इस प्रस्ताव पर फोरम ने स्वागत किया है। फोरम के सदस्यों ने प्रीति के परिवारवालों से इस संबंध में बात करने का भरोसा दिया है।