फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   51 people found corona infected

51 लोग मिले कोरोना संक्रमित

Sat, 10 Oct 2020 01:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
51 people found corona infected
रायबरेली। जिले में शुक्रवार को 51 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। शहर के अर्पण नर्सिंगहोम और सरेनी सीएचसी के चिकित्सक भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। कर्मचारी के संक्रमित होने के बाद अक्षत क्लीनिक भी बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित मरीजों को एल-1 और एल-2 अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। कुछ मरीजों को होम आइसोलेशन में भेजा गया है। जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि जिले में शुक्रवार को 51 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन

इसमें केजीएमयू लखनऊ से 37 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। एनटीपीसी में ऊंचाहार में पांच और रेलकोच कारखाना लालगंज में सात लोग संक्रमित मिले हैं। केजीएमयू की रिपोर्ट में ही अर्पण नर्सिंगहोम के चिकित्सक डॉ. सुधांशु भूषण, सरेनी सीएचसी के चिकित्सक डॉ. शुभम भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अक्षत क्लीनिक का भी कर्मचारी संक्रमित मिला हैं। क्लीनिक सैनिटाइजेशन के लिए बंद कर दिया गया है। इसके अलावा आचार्य द्विवेदी नगर, निहस्था, गोराबाजार, इंदिरा नगर, तेलियाकोट, बंदरामऊ, जवाहर विहार, सनही, रानानगर, जतुआ-टप्पा, मलिकमऊ, वजीरगंज, परशदेपुर में भी कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी आरके पांडेय ने बताया कि शुक्रवार को शहर के कंटेनमेंट जोन में टीमें भेजकर सैनिटाइजेशन का काम कराया गया है। इसके अलावा अक्षत क्लीनिक, अर्पण नर्सिंगहोम, निराला नगर, आचार्य द्विवेदी नगर, तेलियाकोट, गोराबाजार सहित अन्य क्षेत्रों में सैनिटाइजेशन का काम किया गया।
महराजगंज क्षेत्र के डोमापुर गांव में 13 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद हड़कंप मच गया है। ब्लॉक प्रभारी कमल श्रीवास्तव ने बताया कि दो दिन पहले डोमापुर में 30 लोगों का सैंपल लेकर केजीएमयू लखनऊ जांच के लिए भेजे गए थे। इसमें 13 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। पुरासी गांव का भी एक व्यक्ति संक्रमित मिला है।
डीह खंड विकास अधिकारी सुषमा देवी और प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरविंद पांडेय, ब्लॉक नोडल अधिकारी रामबरन रावत व यूनीसेफ के अरुण सिंह की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को ब्लॉक क्षेत्र में कोविड सर्विलांस एवं दस्तक कार्यक्रम की जमीनी हकीकत जानने के लिए निरीक्षण किया।

आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा दस्तक अभियान के दौरान गांवों में लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। कई जगह कमियां मिलने पर चेतावनी दी गई। समय से कार्य पूरा करने के निर्देश भी दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed