फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   500 bighas of watermelon, cucumber, gourd submerged

तरबूज, खीरा, लौकी की 500 बीघे फसल जलमग्न

Mon, 08 Jun 2020 01:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
500 bighas of watermelon, cucumber, gourd submerged
रायबरेली। पहाड़ी क्षेत्र में हो रही बारिश से गंगा नदी का जलस्तर बढ़ गया है। इससे कटरी क्षेत्र में रहने वाले लोगों में हड़कंप मच गया है। गंगा के उफान में आने से तरबूूज, खीरा आदि की करीब 500 बीघे फसल जलमग्न हो गई। काफी फसल तो पानी के तेज बहाव के साथ बह गई। इससे किसानों को भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है। जलस्तर अभी बढ़ ही रहा है।
विज्ञापन

केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक करीब 10 दिनों से गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। चेतावनी बिंदु 98.360 मीटर के सापेक्ष रविवार को गंगा का जलस्तर 95.170 मीटर पहुंच गया। डलमऊ क्षेत्र के किसान राजेश कुमार, बाबूलाल, रामेश्वर, सूरजपाल, रमेश कुमार का कहना है कि गंगा नदी के बढ़े जलस्तर से गंगा की रेत में उगाई गई तरबूज, खरबूजा, खीरा, लौकी आदि की फसल जलमग्न हो गई।
विज्ञापन

तेज बहाव के कारण काफी फसल नष्ट होकर बह गई। कटरी क्षेत्र के अंबहा, बबुरा, पूरे रेवती सिंह, जमाल नगर, मोहद्दीनपुर, चकमलिक भीटी, जहांगीराबाद आदि गांवों के लोगों में जलस्तर बढ़ने से हड़कंप है। उपजिलाधिकारी डलमऊ सविता यादव ने बताया कि अभी गंगा नदी के जलस्तर से तहसील क्षेत्र में किसी प्रकार के कोई नुकसान की आशंका नहीं है। जलस्तर पर बराबर नजर रखी जा रही है। बाढ़ से निपटने के लिए तैयारी कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed