फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   50 people stranded in Saudi Arabia

सऊदी अरब में फंसे 50 लोग

Tue, 02 Aug 2016 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली Updated Tue, 02 Aug 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
50 people stranded in Saudi Arabia
saudi arabia - फोटो : demo pic
सऊदी अरब में हुए विभिन्न करों में बढ़ोतरी की आंच से जिला भी अछूता नहीं रहा। कमाई के लिए यहां से गए 50 से अधिक कामगार वहां बेरोजगारी के हालात में इधर-उधर भटक रहे हैं। यहां तक कि कंपनियों से निकाले जाने के बाद उनके पास स्वदेश लौटने के रुपये तक नहीं हैं।
विज्ञापन


परिवारीजनों को अपनों की याद सता रही है। घर का माहौल भी गमगीन है। हर कोई अपनों की सकुशल वापसी के लिए दुआ कर रहा है। पुलिस विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक जिले के करीब एक हजार लोगों ने पासपोर्ट बनवा रखा है। हालांकि इसमें यह तय नहीं है कि कितने लोग सऊदी अरब गए हुए हैं।
विज्ञापन


पर विभाग के अफसरों का मानना है कि कमाई के लिए 50 से अधिक लोग सऊदी अरब गए हुए हैं। इसमें ऊंचाहार, अमावां, सलोन, परशदेपुर, बछरावां और शहर के लोग शामिल हैं। इस बीच करों में बढ़ोतरी के चलते सऊदी अरब में कई कंपनियां बंद होने के कगार पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई कंपनियों ने खुद को चलाए रखने के लिए कामगारों की छंटनी भी शुरू कर दी है। इससे ये लोग वहां बेरोजगार हो गए हैं। उनके सामने जीवन यापन का संकट पैदा हो गया है। रुपयों की कमी के चलते ये लोग भुखमरी के शिकार हैं। इनमें जिले के भी 50 से अधिक लोग शामिल हैं।

परशदेपुर क्षेत्र के पूरे बाकरशेख गांव निवासी मो. रईश के दो लड़के मो. तसलीम और मो. तनवीर रोजगार के चक्कर में एक साल पहले सऊदी अरब गए थे। इसमें से एक बेटे मो. तनवीर को नौकरी से निकाल दिया गया है। बड़ा भाई किसी तरह रोजी-रोटी का इंतजाम कर रहा है।

पिता और मां रेशमाबानो का कहना है कि बेटों से बातचीत हुई थी। उन्होंने बताया था कि जब सऊदी अरब पहुंचे थे तो कुछ माह तो ठीकठाक रहा, लेकिन अब यहां के हालात ठीक नहीं है। कंपनियां कामगारों की छंटनी कर रही हैं। इस पर परिवारीजन बेटों की सकुशल वापसी के लिए दुआ मांग रहे हैं।

उधर, सलोन तहसील क्षेत्र के सेधियापुर निवासी रईश और वसीम भी सऊदी अरब गए हुए हैं। परिवारीजनों का कहना है कि वो बता रहे थे कि यही हालात रहे तो रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो जाएगा। इसी तरह अन्य कस्बों के लोग भी वहां बेरोजगार हो गए हैं।


एसपी विनय यादव का कहना है कि विदेश जाने के लिए पासपोर्ट तो अधिक लोग बनवाते हैं, लेकिन जिले से कितने लोग सऊदी अरब गए हुए हैं, यह कोई जानकारी नहीं है। वहां फंसे लोगों की जानकारी अभी ऊपर से अभी तक नहीं आई है। स्थानीय जानकारी के अनुसार कई लोग हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed