{"_id":"6005d2ec8ebc3e2e721eac69","slug":"4893-health-workers-will-be-vaccinated-on-22-raibaraily-news-lko560550588","type":"story","status":"publish","title_hn":"4893 स्वास्थ्यकर्मियों को 22 को लगेगा टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
4893 स्वास्थ्यकर्मियों को 22 को लगेगा टीका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। जिले की चार सीएचसी में 16 जनवरी को 258 स्वास्थ्यकर्मियों को कोरोना का टीका लगने के बाद अब 22 जनवरी को दूसरे सत्र में टीकाकरण करने के आदेश दिए गए हैं। अब तक मिली वैक्सीन के हिसाब से पहले चरण में 5151 स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना के दोनों टीके लगाए जाएंगे।
258 लोगों में पहला टीका लगने के बाद 22 जनवरी को 4893 लोगों में टीके लगाए जाएंगे। दूसरे सत्र के बाद शेष बचे लोगों में टीकाकरण 28 और 29 जनवरी को किया जाएगा। टीकाकरण के लिए 22 जनवरी को जिले की 12 सीएचसी को चुना गया है।
बीती 16 जनवरी को जगतपुर, बछरावां, अमावां और हरचंदपुर सीएचसी में कोरोना टीकाकरण की शुरुआत की गई थी। 258 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया गया था। अब जिले की 12 सीएचसी में 22 जनवरी को टीकाकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
अमावां, जगतपुर, हरचंदपुर, बछरावां, डीह, सलोन, दीनशाह गौरा, डलमऊ, लालगंज, खीरो, जतुआटप्पा, महाराजगंज में 4893 स्वास्थ्यकर्मियों को टीके लगाए जाएंगे। इसके बाद 28 और 29 जनवरी को टीकाकरण किया जाएगा। शासन से निर्देश आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने टीकाकरण की तैयारियां शुरू करा दी हैं।
सीएमओ डॉ. बीरेंद्र सिंह का कहना है कि 22 जनवरी को टीकाकरण के साथ ही हर गुरुवार और शुक्रवार को टीकाकरण के निर्देश दिए गए हैं। इस महीने 22 जनवरी के बाद 28 और 29 जनवरी को सत्र आयोजित किए जाएंगे। जिले को वैक्सीन की 11550 डोज मिली है। 10 प्रतिशत कटौती करके कर्मचारियों को दोनों डोज के टीके लगने हैं।
मिली वैक्सीन के हिसाब से 5151 स्वास्थ्य कर्मियों में दोनों टीके लगाए जाएंगे। इस महीने जितने लोगों को टीके लगेंगे, उन्हें फरवरी में दूसरी डोज दी जाएगी। पहले टीकाकरण सत्र में हरचंदपुर, बछरावां, जगतपुर और अमावां में छूटे लोगों का अगले सत्र में टीकाकरण होगा।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी व कोरोना टीकाकरण के नोडल अधिकारी डॉ. दिलीप सिंह ने बताया कि 15 फरवरी को 258 स्वास्थ्यकर्मियों को टीके की दूसरी डोज दी जाएगी। साथ ही 22 जनवरी को जितने लोगों को टीके की पहली डोज मिलेगी, उन्हें 21 फरवरी को दूसरी डोज मिलेगी।
शासन से मिली वैक्सीन दोनों डोज देने के लिए उपलब्ध है। इसके अलावा दूसरे चरण में जिन लोगों का टीकाकरण होना है उनकी सूची बनाई जा रही है। उनका पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराया जा रहा है। जिन्हें टीके लगने हैं, रजिस्ट्रेशन होते ही उनके पास एसएमएस के माध्यम से सूचना भेजी जाएगी।
जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि जिले की सभी सीएचसी में कोरोना की वैक्सीन पहुंच चुकी है। पहली डोज के लिए सीएचसी पर पर्याप्त वैक्सीन है। सीएचसी अधीक्षकों को उचित तापमान पर वैक्सीन रखवानेे के साथ ही सुरक्षा के बंदोबस्त के निर्देश दिए गए है। सीएचसी पर पहुंची वैक्सीन की जिम्मेदारी संबंधित सीएचसी के अधीक्षकों की है।
लालगंज सीएचसी अधीक्षक डॉ. राजीव गौतम ने बताया कि विभाग की ओर से तैयारियां की जा रही हैं। विभाग के पोर्टल में दी गई लिस्ट में जिन कर्मियों का नाम होगा उनका ही पहले चरण में टीकाकरण किया जाएगा।