{"_id":"620e8fd3dd77b9767871feec","slug":"46-students-did-not-come-to-fill-the-examination-form-raibaraily-news-lko618275528","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा फार्म भरने नहीं आए 46 छात्र-छात्राएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षा फार्म भरने नहीं आए 46 छात्र-छात्राएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। ऑनलाइन परीक्षा फार्म भरने से वंचित छात्र-छात्राओं की सुविधा के लिए लखनऊ विश्वविद्यालय ने वेबसाइट 21 फरवरी तक के लिए खोली है, लेकिन फिरोज गांधी डिग्री कॉलेज में अभी भी काफी संख्या में छात्र-छात्राएं परीक्षा फार्म भरने नहीं आए हैं।
दूसरी तरफ जिन छात्र-छात्राओं के विषयों में विसंगति हैं, उनसे भी संपर्क नहीं हो पा रहा है। इस समय विधानसभा चुनाव के लिए मतदान कर्मियों का प्रशिक्षण चल रहा है, जिससे शिक्षण कार्य बंद चल रहा है। ऐसे में छात्र-छात्राएं कॉलेज नहीं आ रहे हैं।
शहर के फिरोज गांधी डिग्री कॉलेज में बीएससी प्रथम वर्ष के काफी छात्र-छात्राओं ने विकल्प के रूप में अर्थशास्त्र, सैन्य अध्ययन और शारीरिक शिक्षा विषय लिया था।
विज्ञापन
ऑनलाइन परीक्षा फार्म भरते समय काफी प्रयास के बाद अर्थशास्त्र और सैन्य अध्ययन जुड़ गए, पर शारीरिक शिक्षा विषय नहीं जुड़ सका। इससे शारीरिक शिक्षा विषय लिए हुए 114 छात्र-छात्राएं परीक्षा फार्म नहीं भर सके थे।
छात्र-छात्राओं ने कई बार आवाज उठाई, आंदोलन भी किए। कॉलेज ने विश्वविद्यालय से कई बार वार्ता की। इस पर परीक्षा फार्म भरने के लिए वेबसाइट खोलने का निर्णय लिया गया, लेकिन विषय बदलने की बात कही गई।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने वेबसाइट खोली और 21 फरवरी तक ऑनलाइन फार्म भरने के निर्देश दिए। इस समय विधानसभा चुनाव का प्रशिक्षण चल रहा है, जिससे महाविद्यालय में शिक्षण कार्य स्थगित है।
इसके बाद भी महाविद्यालय में परीक्षा फार्म भरने की व्यवस्था की गई और संबंधित छात्र-छात्राओं को बुलाया गया। उन छात्र-छात्राओं को भी बुलाया गया, जिनके विषयों में विसंगतियां हैं।
कॉलेज में शिक्षण कार्य न होने के कारण छात्र-छात्राएं नहीं आ रहे हैं। इस वजह से फार्म भरने से वंचित और विषय विसंगति से संबंधित ज्यादातर छात्र-छात्राओं से संपर्क भी नहीं हो पा रहा है।
प्राचार्य डॉ. बीडी मिश्र का कहना है कि बीएससी के 114 छात्र-छात्राएं फार्म नहीं भर सके थे, जबकि दूसरी कक्षाओं के 109 विद्यार्थियों के विषयों में विसंगति हैं। वेबसाइट खुली तो छात्र-छात्राओं को कॉलेज बुलाया गया।
शारीरिक शिक्षा वाले 68 विद्यार्थियों ने कॉलेज आकर फार्म भर दिया है। बाकी 46 विद्यार्थियों से भी संपर्क कर रहे हैं। विषय विसंगति वाले छात्र-छात्राओं में अब तक कोई नहीं आया है।
सभी से संपर्क कर जानकारी दी जा रही है। यह भी कहा जा रहा है कि 19 फरवरी तक कॉलेज आकर प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि कॉलेज को भी परीक्षण करने का पूरा समय मिल सके, जिससे आगे कोई दिक्कत न हो।