फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   जिला सहकारी बैंक की शाखा में चोरी का प्रयास, अभिलेख जलाए गए

जिला सहकारी बैंक की शाखा में चोरी का प्रयास, अभिलेख जलाए गए

Sat, 09 Feb 2019 12:50 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Feb 2019 12:50 AM IST
विज्ञापन
जिला सहकारी बैंक की शाखा में चोरी का प्रयास, अभिलेख जलाए गए
जगतपुर (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में गुरुवार रात जिला सहकारी बैंक की शाखा में सेंध लगाकर घुसे बदमाशों ने कई जरूरी दस्तावेज जला दिए। जिस कमरे में कैश रखा था, वहां तक बदमाश नहीं पहुंच सके।
विज्ञापन



आशंका जताई जा रही है कि आरोपियों का मकसद चोरी करना नहीं था, बल्कि जरूरी दस्तावेजों को जलाना था। सुबह जानकारी से हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। पुलिस जल्द आरोपियों का पता लगाकर जेल भेजने की बात कह रही है।
विज्ञापन



जगतपुर कस्बे में लखनऊ-प्रयागराज राजमार्ग पर जिला सहकारी बैंक लिमिटेड की शाखा है। रात में चोर खिड़की के नीचे की दीवार में सेंध लगाकर बैंक में घुस गए।


चोरों ने बैंक के अंदर घुसकर एक कंप्यूटर सेट जला दिया। साथ ही अन्य दस्तावेज भी जला दिए। बताते हैं कि जिस कमरे में कैश रखा था, वहां बदमाश नहीं पहुंचे।


सुबह शाखा प्रबंधक वीरेंद्र प्रताप सिंह बैंक पहुंचे तो उन्हें घटना की जानकारी हो सकी। यह देख सन्न रह गए। सूचना यूपी-100 पुलिस को दी।


जानकारी मिलने पर सीओ डलमऊ विनीत सिंह, एसओ बृजमोहन सिंह ने पहुंचकर पड़ताल की। बैंक के डीजीएम नसीरुद्दीन, संतोष शुक्ला, सेक्शन ऑफिसर पीके सिंह, शैलेंद्र तिवारी भी पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन



जिस तरह बैंक में घटना को अंजाम दिया गया है, उससे लग रहा है कि इसमें किसी करीबी का ही हाथ है। आरोपियों का मकसद चोरी करना नहीं, बल्कि जरूरी दस्तावेजों को जलाना था।


ये वह दस्तावेज हैं, जिसमें किसी गड़बड़झाला के सबूत हैं। आग लगने से 40 हजार रुपये का कंप्यूटर जला है। इसके अलावा अन्य दस्तावेज जले हैं। एसओ का कहना है कि शाखा प्रबंधक की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द घटना का पर्दाफाश होगा।


जलाए गए दस्तावेजों का पता लगाया जा रहा : डीजीएम
जिला सहकारी बैंक के डीजीएम नसीरुद्दीन का कहना है कि किसी ने बैंक में जरूरी कागजात जलाए हैं, लेकिन क्या-क्या दस्तावेज जले हैं, इस बारे में पता लगाया जा रहा है। बैंक में कैश चोरी नहीं हुई है। महज कंप्यूटर और अन्य दस्तावेज जले हैं। मामले की विभागीय जांच भी कराई जा रही है।


लगा होता सीसीटीवी कैमरा तो पकड़ जाते आरोपी
बैंक की सुरक्षा को लेकर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जिला सहकारी बैंक की शाखा जगतपुर में सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा था। यदि सीसीटीवी कैमरा लगा होता तो शायद आरोपी आसानी से पुलिस के हाथ लग जाते।



बैंक में शाखा प्रबंधक के अलावा वीरेंद्र प्रताप सिंह के अलावा कैशियर सुरेश कुमार तैनात है। साथ ही पीआरडी जवान नंदकिशोर यादव की तैनाती है।


रात में बैंक की सुरक्षा के लिए कोई तैनात नहीं है। सीसीटीवी कैमरा भी नहीं लगा है। सीओ डलमऊ विनीत सिंह का कहना है कि पूरे प्रकरण की जांच कराई जा रही है। जो भी घटना में शामिल है, वह जल्द पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed