{"_id":"5a24473a4f1c1b156b8ba125","slug":"41512326970-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जूनियर अंडर-20 कुश्ती के लिए पहलवानों ने दिखाए दांव-पेच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जूनियर अंडर-20 कुश्ती के लिए पहलवानों ने दिखाए दांव-पेच
Updated Mon, 04 Dec 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जूनियर अंडर-20 कुश्ती के लिए पहलवानों ने दिखाए दांव-पेच
रायबरेली। गाजियाबाद में 7 से 10 दिसंबर तक होने वाली जूनियर अंडर-20 कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेने वाले पहलवानों का चयन करने के लिए रविवार को ट्रायल कराया गया। मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में हुई जिला स्तरीय चयन प्रतियोगिता में जिले भर से आए लगभग 30 पहलवानों के बीच कुश्ती कराई गई, जिसमें सभी ने दांव-पेच दिखाए। इसके बाद आठ पहलवानों का चयन किया गया, जो गाजियाबाद में होने वाली प्रतियोगिता में रायबरेली जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
जिला कुश्ती संघ के कोषाध्यक्ष मुन्नालाल साहू ने बताया कि फ्री स्टाइल कुश्ती में 61 किग्रा भार वर्ग में राहुल सिंह, 57 किग्रा भार वर्ग में सुजीत सिंह, 70 किग्रा भार वर्ग में अब्दुल कलाम, 65 किग्रा भार वर्ग में अनुज सिंह का चयन हुआ है। इसी तरह ललित सैनी (60 किग्रा), धनंजय सिंह (55 किग्रा), रोहित कुमार (67 किग्रा) और सौरभ कुमार (63 किग्रा) का भी चयन हुआ है। इस अवसर पर संजय सिंह, अतुल सिंह, हिमांशु तिवारी, ब्रज बहादुर सिंह उपस्थित रहे।