फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   अपने अंदर राष्ट्रभक्ति पैदा कर देश की सेवा करें-तुषार

अपने अंदर राष्ट्रभक्ति पैदा कर देश की सेवा करें-तुषार

Sun, 19 Nov 2017 11:46 PM IST
Updated Sun, 19 Nov 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
अपने अंदर राष्ट्रभक्ति पैदा कर देश की सेवा करें-तुषार
राष्ट्रभक्ति पैदा कर देश की सेवा करें
विज्ञापन

रायबरेली। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने रविवार को बस्तेपुर में रानी लक्ष्मीबाई जयंती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत स्वामी विवेकानंद, मां सरस्वती एवं रानी लक्ष्मीबाई के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुई। विभाग प्रमुख डॉ. तुषार वाजपेयी ने कहा कि इस जयंती पर हम सभी को यह संकल्प लेना होगा कि अपने अंदर राष्ट्रभक्ति पैदा कर देश की सेवा करना है।

जिला प्रमुख जुगल किशोर गुप्ता ने कहा कि रानी लक्ष्मीबाई का जन्म 19 नवंबर 1835 को काशी में हुआ था। उनका विवाह 1850 में राजा गंगाधर राव से हो हुआ और 1851 में उन्हें पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई, जो चार माह बाद स्वर्गवासी हो गया। इस सदमे को राजा साहब सहन न कर पाए और 1853 में स्वर्गवासी हो गए। इस तरह इतने दुख में भी रानी ने अपनी झांसी और देश की रक्षा अंग्रेजों से की। अपने देश की सेवा करते हुए वह वीरगति को प्राप्त हुई। जिला संयोजक अंकुर गुप्ता ने कहा कि विद्यार्थी परिषद की स्थापना 9 जुलाई 1949 को एक विराट संकल्प को लेकर हुई। हम सभी के अंदर रानी लक्ष्मीबाई जैसा जज्बा, शौर्य एवं साहस होना चाहिए, तभी महिला सशक्तीकरण का सपना साकार होगा। सुनील यादव ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अपने इतिहास से सीखकर महापुरुषों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना है। जिला छात्रा प्रमुख सारिका मिश्रा ने सभी छात्राओं से परिषद में अधिक से अधिक जुड़ने को कहा। कार्यक्रम का संचालन सुशील यादव ने किया। इस मौके पर दीपक कुमार, मधु वर्मा, पूर्णिमा, शिवानी सिंह, कोमल मिश्रा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed