{"_id":"5a0f35934f1c1bd9538bddf8","slug":"41510946195-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली चोरी करने वाले 13 लोगों पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली चोरी करने वाले 13 लोगों पर केस
Updated Sat, 18 Nov 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
बिजली चोरी करने वाले 13 लोगों पर केस
रायबरेली। विद्युत वितरण खंड तृतीय लालगंज के एक्सईएन पीके सिंह की देखरेख में शुक्रवार को कई गांवों में छापेमारी की गई। इस दौरान 13 लोग बिजली चोरी करते पाए गए। इनमें सात लोग बिना कनेक्शन के बिजली चोरी कर रहे थे, जबकि छह लोगों को काटे गए कनेक्शन को चोरी से जोड़कर चलाते पकड़ा गया है। अधिशासी अभियंता ने बताया कि छापेमारी के दौरान चिलौला के सुभाष, अयोध्या प्रसाद, राजू, श्रीकृष्ण, विनोद कुमार व डंगरी गांव निवासी बिंदादीन के अलावा पूरे माधवपुर गांव निवासी राजकपूर को बिना कनेक्शन के बिजली चोरी करते पाया गया। इनके खिलाफ 135 के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है, जबकि अलग-अलग गांवों में छह लोगों के काटे गए कनेक्शन बिना बकाया जमा किए बिना जुड़े मिले। इनके खिलाफ 138बी के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई। 17 लोगों के घरेलू कनेक्शन को लोड बढ़ाकर कामर्शियल किया गया। ब्यूरो