फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   बाल दिवस के रूप में मनाया चाचा नेहरू का जन्मदिन

बाल दिवस के रूप में मनाया चाचा नेहरू का जन्मदिन

Tue, 14 Nov 2017 11:46 PM IST
Updated Tue, 14 Nov 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
बाल दिवस के रूप में मनाया चाचा नेहरू का जन्मदिन
बाल दिवस के रूप में मनाया चाचा नेहरू का जन्मदिन
विज्ञापन

रायबरेली। देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू का जन्मदिन मंगलवार को जिलेभर में उल्लास के साथ मनाया गया। शैक्षिक संस्थाओं में कहीं खेलकूद प्रतियोगिताएं हुईं तो कहीं मेले लगाए गए।
केंद्रीय कांग्रेस कार्यालय में जगदीश शुक्ल ने कहा कि पं. नेहरू आधुनिक भारत के महान शिल्पकार थे। अध्यक्षता आरजे पांडेय ने की। मानिकचंद्र जैन, नंदू शुक्ला, हाजी उस्मान, दिनेश शुक्ल आदि मौजूद रहे। पूर्व माध्यमिक विद्यालय चक अहमदपुर में बच्चों ने केक काटा। प्रधानाध्यापक निर्मला देवी ने नेहरू के जीवन पर प्रकाश डाला। राइजिंग चाइल्ड स्कूल में इनरव्हील क्लब के मदर्स टच स्कूल के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। रॉयन इंटरनेशनल में बाल दिवस की शुरुआत प्रभु यीशु की वंदना से हुई। विद्यालय में इंटर-हाउस फुटबाल प्रतियोगिता कराई गई। जिसमें ग्रीन हाउस ने ब्लू हाउस को 4-1 से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया। प्रधानाचार्य बिनीश नायर ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया। अनूप जस, अभिषेक द्विवेदी, रीना मिश्रा आदि मौजूद रहीं। दारूल उलूम हबीबिया गुलशन-ए-रजा में बाल मेला लगा। अनीस अहमद कुरैशी, सै. हारून, सै. उस्मान, शादाब आदि मौजूद रहे। आदर्श प्राथमिक विद्यालय फरीदगढ़ में बाल मेला का शुभारंभ सीडीओ देवेंद्र कुमार पांडेय ने किया। हरिमोहन, आलोक रंजन सिंह, पिंकी देवी, सुमन आदि मौजूद रहीं। न्यू स्टैंडर्ड बालिका विद्या मंदिर सेमरी कोठी में इंद्रेश विक्रम सिंह एवं विद्यालय प्रबंधक शशिकांत शर्मा ने बाल मेले का शुभारंभ किया। सुल्तानपुर आइमा के पंडित रामेश्वर बाजपेयी स्मृति महाविद्यालय में हुई संगोष्ठी में प्राचार्य डॉ. एसबी मिश्रा ने नेहरू के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। दीप्ति यादव, आशीष मौर्य ने आभार जताया। किसान विद्या मंदिर औघड़नाथगंज में बच्चों ने बाल मेला लगाया। प्रबंधक बाबूलाल ने नेहरू के जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही।
विज्ञापन

राही प्रतिनिधि के मुताबिक सिद्धार्थ ज्ञानोदय पब्लिक स्कूल बेलाखारा में खेलकूद प्रतियोगिताएं हुई। बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। प्रबंधक भुवनेश्वर मौर्य, अध्यक्ष दयाशंकर मौर्य, ओम प्रकाश ने चाचा नेहरू के जीवन पर विस्तार से जानकारी दी। प्रधानाचार्य विनीता मौर्य ने चित्र पर पुष्प अर्पित किए। सलोन प्रतिनिधि के मुताबिक एसजेएस पब्लिक स्कूल सलोन में खेलकूद प्रतियोगिताओं का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधक अनुज सिंह, संयुक्त प्रबंधक प्रियंका सिंह ने किया। विजेताओं को मेडल और प्रमाणपत्र दिए गए। प्रधानाचार्य नीलम सिंह ने विद्यालय के कार्यकलापों और गतिविधियों पर प्रकाश डाला। हरचंदपुर प्रतिनिधि के मुताबिक बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गंगागंज में खेलकूद के बाद विचार गोष्ठी में वीरेंद्र सिंह, कामद मिश्रा आदि ने नेहरू के जीवन एवं दर्शन पर विस्तार से जानकारी दी। जीएसटी ग्लोबल स्कूल में बच्चों ने स्टॉल लगाए। पीपी खंडेलवाल, मनोज त्रिपाठी, नीलम आदि मौजूद रहे। एबीएस पब्लिक स्कूल में प्रबंधक अमर बहादुर सिंह ने छात्र छात्राओं को बाल दिवस के बारे में जानकारी दी। सनशाइन पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य अभिषेक त्रिवेदी ने छात्र-छात्राओं को केक बांटा। सरेनी प्रतिनिधि के मुताबिक विवेकानंद चिल्ड्रन एकेडमी, प्राथमिक विद्यालय कुशल खेड़ा, आदर्श विद्यालय सरेनी, बेनी माधव पब्लिक स्कूल सरेनी, पूर्व माध्यमिक विद्यालय धोरीमना आदि विद्यालयों में खेल प्रतियोगिताएं हुईं। इन्हौना प्रतिनिधि के मुताबिक सराय गोपी स्थित स्वामी दयाल इंटर कॉलेज में बच्चों ने मेला लगाया। प्रबंधक रामसागर मौर्य ने चाचा नेहरू के जीवन पर प्रकाश डाला। शिव कुमारी शुक्ला इंटर कालेज चिलौली, जागृति इंटर कॉलेज कुकहा रामपुर, रामजानकी बाजपेयी बालिका इंटर कालेज सेमरौता, राजकीय इंटर कॉलेज इन्हौना, सनराइज पब्लिक स्कूल सोनाताल, ज्ञान ज्योति विद्यालय सिंहपुर, ज्ञानदीप विद्यालय सिंहपुर, प्रयाग माध्यमिक इंटर कालेज बसंतपुर में भी नेहरू जयंती मनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed