{"_id":"5940307a4f1c1ba30a8b46d7","slug":"41497378938-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमि पर कब्जे का विरोध करने पर जानलेवा हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूमि पर कब्जे का विरोध करने पर जानलेवा हमला
Updated Wed, 14 Jun 2017 03:04 AM IST
विज्ञापन
भूमि पर कब्जे का विरोध करने पर जानलेवा हमला
आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर एसपी से मिला पीड़ित
अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली। लालगंज कोतवाली क्षेत्र में भूमि पर कब्जे का शिकायत करना एक किसान को महंगा पड़ गया। आरोपियों ने उसकी न सिर्फ पिटाई की, बल्कि दाहिना हाथ तोड़ दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया, लेकिन अब तक किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया। मंगलवार को पीड़ित ने डीएम, एसपी से मिलकर आरोपियों को गिरफ्तार किए जाने की मांग की है।
गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के जजेहटा मजरे केसरुआ गांव निवासी कमलेश बहादुर पुत्र स्व. मैकूलाल ने दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि उसकी भूमिधरी जमीन पर नरपतगंज मजरे गोविंदपुर भीरा गांव निवासी शिव अधार, रामनिवास, विजय कुमार, तीन अज्ञात लोगों ने जबरन कब्जा करना शुरू कर दिया। पीड़ित ने इसका विरोध किया और तहसील दिवस में शिकायत की। शिकायत करने से नाराज आरोपियों ने 10 जून को उस समय हमला कर दिया, जब वह लालगंज घर वापस लौट रहा था। पीड़ित ने बताया कि लालगंज पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया, लेकिन अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं की। इससे आरोपी खुलेआम घूम रहे और जानमाल की धमकी दे रहे हैं। डीएम, एसपी ने जांच कराकर कार्रवाई करने का भरोसा दिया है।