फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   नालों की सफाई में मिली लापरवाही, अफसरों को फटकार

नालों की सफाई में मिली लापरवाही, अफसरों को फटकार

Tue, 13 Jun 2017 02:21 AM IST
Updated Tue, 13 Jun 2017 02:21 AM IST
विज्ञापन
नालों की सफाई में मिली लापरवाही, अफसरों को फटकार
नालों की सफाई में मिली लापरवाही, अफसरों को फटकार
विज्ञापन

- प्रभारी मंत्री के आदेश पर भाजपा विधायक ने देखे पांच नाले
अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली। जिले के प्रभारी मंत्री नंद गोपाल गुप्ता उर्फ नंदी के आदेश पर सोमवार को सरेनी विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह ने नगर पालिका क्षेत्र के पांच नालों की सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान बस स्टेशन के निकट नाले में पेड़ खड़े मिले, तो जोसियाना में कचरा भरा मिला। इससे गंदे पानी की रफ्तार काफी धीमी रही। इस पर विधायक ने अधिशासी अधिकारी एसके रावत और सफाई निरीक्षक अपर्णा बाजपेयी को फटकार लगाई। बिगड़ी कानून व्यवस्था पर विधायक ने कहा कि विपक्षी दलों के लोग अपराधियों को संरक्षण देकर अपराध करा रहे हैं। जल्दी ही इस पर लगाम कसी जाएगी।
पिछले दिनों कलेक्ट्रेट के बचत भवन में हुई समीक्षा बैठक में नगर पालिका के अधिकारियों ने प्रभारी मंत्री को रिपोर्ट दी थी कि बारिश को देखते शहर के नालों की सफाई करा दी गई है। इस पर मंत्री ने सरेनी विधायक देवेंद्र बहादुर सिंह को पांच नाले देखने को कहा था। इसी क्रम में भाजपा विधायक ने जेासियाना, राना नगर, प्रगति पुरम्, लालऋषि कन्या इंटर कॉलेज आदि नालों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

नालों के निरीक्षण के बाद पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में मीडिया से बातचीत में विधायक ने कहा कि नालों की सफाई कहीं पर संतोषजनक पाई गई तो कहीं पर सफाई में लापरवाही मिली। उन्होंने कहा कि ईओ एसके रावत और सफाई निरीक्षक अपर्णा बाजपेयी को फटकार लगाई है। बारिश से पहले नालों और नालियों की सफाई करने को कहा गया है। यूपी और जिले में बढ़ते अपराधों पर कहा कि यह सब विपक्षी दलों की साजिश है। ऐसे लोगों को पहचान करके उनक पर और अपराधियों पर शिकंजा कसा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
और जब रो पड़ीं सफाई निरीक्षक
जिस समय भाजपा विधायक नालों का निरीक्षण कर रहे थे, उस समय उनके साथ ईओ और सफाई निरीक्षक मौजूद रही। विधायक ने इन लोगों को लापरवाही पर फटकार लगाई तो सफाई निरीक्षक अपर्णा बाजपेयी रो पड़ी, हालांकि बाद में उनको समझा बुझाकर शांत कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed