{"_id":"593839084f1c1bfb048b45c2","slug":"41496856840-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोलपंप मालिक के घर का ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोलपंप मालिक के घर का ताला
Updated Wed, 07 Jun 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर का ताला तोड़ पांच लाख का माल उड़ाया
- सदर कोतवाली क्षेत्र के सम्राट नगर मोहल्ले में चोरी से हड़कंप
अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली। सदर कोतवाली क्षेत्र के सम्राट नगर मोहल्ले में मंगलवार रात चोरों ने पेट्रोलपंप मालिक के घर का ताला तोड़कर नकदी, जेवरात समेत पांच लाख का माल पार कर दिया। जिस समय चोरी की घटना को अंजाम दिया गया, उस समय पेट्रोलपंप मालिक परिवार समेत इलाहाबाद घर गया था। पुलिस ने घटना की जांच की। पीड़ित पेट्रोलपंप मालिक ने घटना की तहरीर दी है। पुलिस जल्द चोरी की घटना का खुलासा करने का दावा कर रही है।
मूलरूप से इलाहाबाद के रहने वाले अतुल चंद्रा यहां शहर के सम्राट नगर कॉलोनी में घर लेकर रहते हैं। अतुल चंद्रा का डीह में पेट्रोलपंप है। दो दिन पहले परिवार समेत इलाहाबाद चले गए। इसी का फायदा उठाकर चोरों ने घर का ताला तोड़कर करीब डेढ़ लाख रुपये की नकदी, सोने-चांदी के जेवरात समेत पांच लाख का सामान चोरी कर फरार हो गए। बुधवार को अतुल चंद्रा यहां घर पहुंचे तो सामान इधर-उधर बिखरा देख दंग रह गए।
सूचना पर यूपी 100 पुलिस मौके पर पहुंची। सिविल लाइंस चौकी इंचार्ज नारायण कुशवाहा ने घटना की जांच की। पीड़ित अतुल चंद्रा का कहना है कि घटना की तहरीर कोतवाली में दे दी है। कोतवाल सुधीरचंद्र पांडेय का कहना है कि घटना की जानकारी मिली है। जल्द चोरों को पकड़ा जाएगा। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।