{"_id":"619e879067b50c623f2727db","slug":"40-crores-will-be-spent-in-the-renovation-of-raebareli-lucknow-highway-raibaraily-news-lko6059531142","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायबरेली-लखनऊ हाईवे के नवीनीकरण में खर्च होंगे 40 करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली-लखनऊ हाईवे के नवीनीकरण में खर्च होंगे 40 करोड़
विज्ञापन
रायबरेली। रायबरेली-लखनऊ हाईवे का कायाकल्प होने वाला है। कहीं गड्ढे तो कहीं गिट्टियां उधड़ गईं हैं। इसको चकाचक करने के लिए 40 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। वर्तमान में हाईवे की हालत बहुत खराब है। इससे लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
एनएचएआई की ओर से पांच लाख से ज्यादा लोगों का सफर सुहाना करने के लिए हाईवे का नवीनीकरण कराना है। इस कार्य में करीब 40 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे, जिससे लोगों की राह आसान हो जाएगी।
रायबरेली-लखनऊ हाईवे पर जिले के ही नहीं बल्कि कई जनपदों के लोगों का आवागमन रहता है। हाईवे पर 24 घंटे वाहन चलते हैं। कई जगह सड़क खराब हो गई है। पैचिंग के बाद भी बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। त्रिपुला से लेकर हरचंदपुर के बीच कई जगह सड़क टूट गई है।
विज्ञापन
गोल चौराहा स्थित ओवरब्रिज के ऊपर की सड़क कई जगह टूट गई है। इस वजह से लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। करीब 85 किलोमीटर इस हाईवे को दुरुस्त कराने के लिए एनएचएआई लखनऊ के अधिकारियों की ओर से तैयारी पूरी कर ली गई है।
नवीनीकरण से सुहाना होगा सफर
रायबरेली-लखनऊ हाईवे का करीब 40 करोड़ रुपये की लागत से नवीनीकरण कराया जाएगा। जल्द ही कार्य शुरू कराया जाएगा। नवीनीकरण होने से आने-जाने वाले लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी। हाईवे को चमाचम किया जाएगा।
-एनएन गिरि, एनएचएआई, लखनऊ