फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   35 people became great donors by donating blood

जोश और जज्बे के बीच 35 लोग रक्तदान करके बने महादानी

Fri, 01 Oct 2021 09:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 09:48 PM IST
विज्ञापन
35 people became great donors by donating blood
शिविर में रक्तदान करने वालों को प्रमाणपत्र देते डॉक्टर। - फोटो : RAIBARAILY
रायबरेली। स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के मौके पर अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से शुक्रवार को जिला अस्पताल और रायबरेली चैरिटेबल ब्लड सेंटर मलिकमऊ आइमा में रक्तदान शिविर लगाया गया। इस दौरान रक्तदान करने के लिए लोगों में जोश दिखा।
विज्ञापन

सभी अमर उजाला की मुहिम का हिस्सा बने। 35 लोग रक्तदान कर महादानी बने। अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से महादानियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित भी किया गया।
सीएमओ डॉ.वीरेंद्र सिंह और सीएमएस डॉ.एनके श्रीवास्तव ने जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में संयुक्त रूप से फीता काटकर शिविर का शुभारंभ किया। सीएमओ ने कहा कि एक यूूनिट खून से चार मरीजों की जान बचती है।
विज्ञापन

रक्तदान करना बड़ा पुनीत का कार्य है। हर किसी को रक्तदान जरूर करना चाहिए। मरीजों की सेवाभाव के लिए अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से चलाया गया अभियान एक अच्छा कार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमएस ने कहा कि अमर उजाला फाउंडेशन की इस मुहिम के चलते अब जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में खून की कमी नहीं हो पाती। समय-समय पर शिविर लगने से खून की उपलब्धता रहती है।
जिला अस्पताल के वरिष्ठ रेडियोलॉजिस्ट डॉ.अल्ताफ हुसैन ने रक्तदान के लिए लोगों का हौसला बढ़ाया। ब्लड बैंक के परामर्शदाता राघवेंद्र सिंह, डॉ.सुजाता, डॉ.हीना गुप्ता, लैब टेक्नीशियन राजेंद्र के अलावा कामनाताथ ने रक्तदान शिविर में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
उधर, रायबरेली चैरिटेबल ब्लड सेंटर मलिकमऊ आइमा में आयोजित शिविर में भी लोगों ने पहुंचकर रक्तदान किया और अमर उजाला फाउंडेशन की मुहिम का हिस्सा बने।
रामप्रकाश 36वीं तो प्रमोद 20वीं बार बने महादानी
कुछ ऐसे लोग होते जिनमें रक्तदान करने का जुनूून रहता है। जब भी रक्तदान करने का मौका मिलता है, वह इससे हिचकिचाते नहीं हैं। डीह ब्लॉक क्षेत्र के वीरगंज निवासी एवं व्यापारी राम प्रकाश मौर्या शुक्रवार को 36वीं बार रक्तदान कर महादानी बने।
वह कहते हैं कि उन्हें रक्तदान करके सुकून सा मिलता है। अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से शिविर लगने की जानकारी होती है तो वह रक्तदान करने पहुंच जाते हैं। इससे अच्छा कार्य उनके लिए कुछ और हो ही नहीं सकता है।
हरचंदपुर थाना क्षेत्र के अजमतउल्लागंज निवासी एवं भागीरथी इंटर कॉलेज मुराईबाग के शिक्षक प्रमोद कुमार यादव ने 20वीं बार रक्तदान किया। प्रमोद कहते हैं कि रक्तदान करना उन्हें अच्छा लगता है। जब रक्तदान करने की बारी आती है वह इस मौके को हाथ से नहीं जाने देते। हर किसी को रक्तदान करना चाहिए।
अमर उजाला की मुहिम से रक्तदान करने को आगे आए
शहर के खिन्नीतल्ला निवासी गुलाम अहमद सिद्दीकी ने छठी बार रक्तदान किया। वह कहते हैं कि अमर उजाला फाउंडेशन की मुहिम से प्रेरित होकर उन्होंने रक्तदान करना शुरू किया था। तब से लेकर आज तक वह रक्तदान शिविर में भाग लेते रहे हैं। रक्तदान करना उन्हें अच्छा लगता है। जरूरत पड़ने पर मरीजों को समय पर खून मिल जाता है।
गुड़ मंडी निवासी मनीत सिंह तनेजा ने 12वीं बार रक्तदान किया। मनीत कहते हैं कि रक्तदान पुण्य कार्य माना जाता है। लोगों को रक्तदान जरूर करना चाहिए। अमर उजाला फाउंडेशन की मुहिम से खुश होकर वह रक्तदान करना शुरू किया। वह कहते हैं कि वह अन्य लोगों को भी रक्तदान करने के लिए प्रेरित करते हैं।

इंदिरा नगर निवासी विवेक सिंह चौहान ने पांचवीं बार रक्तदान किया। कहते हैं कि हम सब युवा हैं। युवाओं की जिम्मेदारी बनती है कि दूसरों की जान बचाने के लिए आगे आएं। हम सबका दायित्व है कि अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान करने के लिए प्रेरित करें। शहर के अमर नगर निवासी आशीष कुमार सिंह ने पांचवीं बार रक्तदान किया और कहा कि रक्तदान करना उन्हें अच्छा लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed