फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   342 children benefited under RTE

आरटीई के तहत मिला 342 बच्चों को लाभ

Sat, 04 Jul 2020 12:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
342 children benefited under RTE
रायबरेली। आरटीई के तहत जिले के 342 बच्चों को प्राइवेट स्कूलों में दाखिला मिलेगा, जिसके लिए बीएसए ने आदेश जारी कर दिया है। अभ्यर्थियों को आदेश पत्र का वितरण भी शुरू हो गया है। अभ्यर्थी अपना आदेशपत्र लेकर संबंधित स्कूलों में प्रवेश ले सकेंगे। दूसरे चरण की आवेदन प्रक्रिया भी चल रही है, जिसकी अंतिम तिथि 10 जुलाई है।
विज्ञापन

आरटीई के तहत मार्च में प्रथम चरण की आवेदन प्रक्रिया शुरू हुई थी। आवेदन की अंतिम तिथि के बाद सत्यापन कराया गया। नगर क्षेत्र के लिए 285 लोगों ने ऑनलाइन आवेदन किया। सत्यापन में तीन आवेदन निरस्त हुए, जबकि 282 आवेदन पत्रों को लाटरी में शामिल किया गया। लाटरी में जिन अभ्यर्थियों को विद्यालय आवंटित कर दिए गए थे, उनकी सूची तैयार की गई।
विज्ञापन

सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद नगर क्षेत्र के 226 अभ्यर्थियों को निजी स्कूलों में दाखिले का आदेश जारी किया गया। इसी तरह ग्रामीण क्षेत्रों से आए 139 आवेदन पत्रों के सत्यापन के बाद 116 अभ्यर्थियों की सूची फाइनल की गई। जिला समन्वयक (सामुदायिक शिक्षा) डॉ. संजीव गुप्ता ने बताया कि नगर क्षेत्र के 226 और ग्रामीण क्षेत्र के 116 अभ्यर्थियों को निजी स्कूलों में दाखिला मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए बीएसए दफ्तर से आदेश पत्र वितरित किए जा रहे हैं। दूसरे चरण के लिए भी आवेदन प्रक्रिया चल रही है। नगर क्षेत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन होगा, जबकि ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को आवेदन पत्र भर कर बीएसए दफ्तर में जमा करना होगा। जो लोग पहले चरण में आवेदन करने से छूट गए थे, वे दूसरे चरण की प्रक्रिया में शामिल होने के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed