{"_id":"5c7830d7bdec224a415dd7d8","slug":"31551380695-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम के पार्टल पर आईं 340 शिकायतों को एडीओ ने दबाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम के पार्टल पर आईं 340 शिकायतों को एडीओ ने दबाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाले जनसुनवाई पोर्टल पर आईं शिकायतों को जिले के सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) ठेंगे पर रखे हुए हैं।
शासन स्तर पर समीक्षा की गई तो जिले के 11 ब्लॉकों में 272 शिकायतें डिफाल्टर और 68 शिकायतें लंबित मिलीं। कुल 340 शिकायतों का निपटारा न होने पर पंचायतीराज विभाग के उप निदेशक ने गंभीर रुख अपनाते हुए संबंधित ब्लॉकों के एडीओ को नोटिस देकर तीन दिन में शिकायतों का निपटारा करके जवाब देने के आदेश दिए हैं। इससे लापरवाह एडीओ में हड़कंप मच गया है।
जनसुनवाई पोर्टल (आईजीआरएस) पर आने वाली शिकायतों को समय से निस्तारित करने के आदेश हैं। जिले से पार्टल पर की गईं 340 शिकायतों को निस्तारित करने के लिए एडीओ पंचायत को जिम्मेदारी दी गई, लेकिन मनमानी के कारण शिकायतों का निपटारा नहीं हो पा रहा है।
शासन स्तर पर पार्टल की शिकायतों की समीक्षा की गई तो मनमानी पकड़ में आ गई। 272 शिकायतें डिफाल्टर और 68 शिकायतें लंबित पाई गईं।
शासन के गंभीर होने के बाद उप निदेशक पंचायतीराज एके सिंह ने जिले के दीनशाह गौरा, हरचंदपुर, जगतपुर, खीरों, लालगंज, महराजगंज, सलोन, सरेनी, सतांव, शिवगढ़ और ऊंचाहार के एडीओ को नोटिस देकर तीन दिन में शिकायतों का निपटारा करके जवाब देने के आदेश दिए हैं। ऐसा न करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
एडीओ के स्तर पर फंसी शिकायतें
ब्लॉक डिफाल्टर लंबित
दीनशाह गौरा 17 07
हरचंदपुर 27 06
जगतपुर 23 01
खीरों 19 06
लालगंज 28 09
महराजगंज 34 05
सलोन 10 05
सरेनी 16 09
सतांव 57 06
शिवगढ़ 22 11
ऊंचाहार 19 03
कुल 272 68
आईजीआरएस की शिकायतों की समीक्षा शासन स्तर पर हुई थी। 340 से अधिक शिकायतें डिफाल्टर व लंबित मिलने पर उप निदेशक ने 11 ब्लॉकों के एडीओ को नोटिस देकर तीन दिन का समय दिया है। समय से निपटारा न करने पर कार्रवाई होगी।
उपेंद्रराज सिंह, जिला पंचायतराज अधिकारी