{"_id":"5c72ebd2bdec22736934cbe3","slug":"31551035346-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का शुभारंभ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। जिले में रविवार को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का शुभारंभ हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गोरखपुर में आयोजित कार्यक्रम के सीधे प्रसारण के बीच 69 हजार किसानों के खाते में दो-दो हजार रुपये भेजे गए।
जिला मुख्यालय पर बचत भवन और तहसील स्तर पर ब्लॉक कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में किसानों को योजना के स्वीकृत प्रमाणपत्र दिए गए। प्रमाणपत्र पाते ही किसानों के चेहरे खुशी से खिल उठे। अधिकारियों ने किसानों से मिली धनराशि का सदुपयोग करने का आह्वान किया।
बचत भवन के सभागार में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के सजीव प्रसारण का डीएम नेहा शर्मा, सीडीओ राकेश कुमार, एडीएम वित्त एवं राजस्व राजेश प्रजापति, बछरावां विधायक रामनरेश रावत, नगर पालिकाध्यक्ष पूर्णिमा श्रीवास्तव, मुकेश श्रीवास्तव, उप कृषि निदेशक महेंद्र सिंह, जिला कृषि अधिकारी रविचंद्र प्रकाश की मौजूदगी में किया गया।
विज्ञापन
अधिकारियों ने गोरखपुर से पीएम के आयोजित कार्यक्रम के सजीव प्रसारण को किसानों के साथ बैठकर देखा। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में किसानों के मोबाइल प्राप्ति के संदेश राही के रियाज अहमद में जिलाधिकारी को मैसेज को दिखा। इसके लिए डीएम ने रियाज को हार्दिक बधाई दी।
बचत भवन और जिले के अन्य ब्लॉक सभागारों आयोजित कार्यक्रम में दो हजार किसानों को स्वीकृत प्रमाणपत्र दिए गए। कुल मिलाकर रविवार को 69 हजार 332 किसानों के खाते में पहली किश्त के रूप में दो-दो हजार रुपये भेजे गए।
उधर, राही ब्लॉक सभागार में एसडीएम सदर शशांक त्रिपाठी, नगर पालिकाध्यक्ष पूर्णिमा श्रीवास्तव, मुकेश श्रीवास्तव, नायब तहसीलदार तरुण सिंह, विनोद कुमार चौधरी, लेखपाल जितेंद्र सिंह, प्रवीण मिश्रा मौजूद रहे।
डलमऊ प्रतिनिधि के मुताबिक विकासखंड सभागार में आयोजित कार्यक्रम में किसानों को प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना के तहत पात्र किसानों को स्वीकृत प्रमाणपत्र दिए गए। सतांव प्रतिनिधि के मुताबिक ब्लॉक मुख्यालय मलिकमऊ चौबारा में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का शुभारंभ किया गया।
प्रभारी बीडीओ ने धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने हरिकेश, चंद्र प्रकाश, शिव शंकर, चंद्रभान, अंगद समेत अन्य किसानों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर राममिलन चौधरी, ओम प्रकाश, वीरेंद्र पाल मौजूद रहे। खीरों प्रतिनिधि के मुताबिक ब्लॉक मुख्यालय पर 12 किसानों को प्रमाणपत्र वितरित किए।
इस मौके पर भाजपा नेता जंग बहादुर सिंह, ब्लॉक प्रमुख उमा शंकर यादव, बीडीओ कमलाकांत मौजूद रहे। शिवगढ़ प्रतिनिधि के मुताबिक ब्लॉक सभागार 40 किसानों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
जल्द और किसानों के खाते में पहुंचेगी धनराशि-डीएम
डीएम नेहा शर्मा ने बताया कि रायबरेली में करीब चार लाख 51 हजार 722 किसान हैं। इसके सापेक्ष गत दिवस तक तीन लाख 34 हजार 308 कृषकों का डाटा फीडिंग का कार्य हो चुका है। इसमें से तीन लाख 11 हजार 376 कृषकों के डाटा को डिजीटल हस्ताक्षरोपरांत निदेशालय लखनऊ भेज दिया गया है।
प्रेषित कृषकों में से भारत सरकार द्वारा कुल एक लाख 24 हजार 29 किसानों का चयन किया गया है। इसमें प्रथम बैच में 69 हजार किसानों के खाते में दो-दो हजार रुपये की किश्त भेज दी गई है, जबकि द्वितीय बैच में 54 हजार 697 कृषकों के खातों में किसान सम्मान योजना निधि की प्रथम किश्त के रूप में भी जल्द दो-दो हजार रुपये की किश्त भेजी जाएगी।
किसान बोले, मोदी ने जो किया, उसे कर दिखाया
बचत भवन में डीएम के हाथों प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का स्वीकृत प्रमाणपत्र पाकर किसानों के खुशी देखते ही बन रही थी।
शहर से सटे दरीबा गांव की रहने वाली आशा देवी, किसान भारतलाल, जगतपुर ब्लॉक क्षेत्र के सान्हूकुआ गांव के शिवकुमार, नवाबगंज के गनपति सिंह का कहना था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो बजट में ऐलान किया था, वह कम समय में पूरा कर दिया। इस पैसे वह और बेहतर ढंग से खेती कर सकेंगे।
राही ब्लॉक क्षेत्र के भैरोपुर कटैली निवासी गुरुदयाल, ऊंचाहार क्षेत्र के पूरे कलंदर निवासी रामसुमेर, खीरों ब्लॉक क्षेत्र के कुमेड़ी निवासी मोहित कुमार और राही ब्लॉक क्षेत्र के मेजरगंज निवासी विनोद सिंह ने भी स्वीकृत प्रमाणपत्र मिलने पर खुशी का इजहार किया। कहा कि इस योजना से खेती करने में और मन लेगा।